फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A captivating presentation gave the message of staying away from drugs.

Kaithal News: मनमोहक प्रस्तुति से दिया नशे से दूर रहने का संदेश

Thu, 28 Dec 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 28 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
A captivating presentation gave the message of staying away from drugs.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। धनौरी गांव के राजकीय स्कूल में बुधवार को नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत पुलिस प्रशासन ने एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पुलिस कर्मचारियों के अलावा स्कूली बच्चों व ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रमों की कड़ी में स्कूली बच्चों ने लोक संस्कृतिक को समर्पित नाटक, गीतो व नृत्यों से अपना प्रभाव छोड़ा। कार्यक्रम में यहां मौजूद आमजन व स्कूली बच्चे झूम उठे।

पिछले कई दिनों से जिले में डीएसपी कुलदीप बेनीवाल के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सतीश कुमार, पीएसआई रामलाल, एचसी सुखबीर व एचसी सुनील कुमार की टीम लगातार जिला वासियों को नशा ना करने के बारे में जागरूक कर रही है। गांव धनौरी में यह कार्यक्रम उक्त टीम व ग्राम सुधार युवा संगठन धनौरी के सहयोग से करवाया। गांव में पहुंचने पर ग्राम सुधार युवा संगठन धनौरी के सदस्यों व ग्राम सरपंच कपिल तथा स्कूली बच्चों व ग्रामीणों ने एसपी उपासना का स्वागत किया गया। एसपी उपासना ने टीमों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस दौरान एसपी उपासना ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन करने का उद्देश्य है आज के युवा वर्ग को नशे से दूर करना है।
विज्ञापन


नशा मुक्त व अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे। पुलिस मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर रही हैं, लेकिन लोगों में नशा के खिलाफ जागरूकता पैदा करने व इस अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए जन सहयोग अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed