फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A beautiful gift of 24.46 crores to Kaithal

मुख्यमंत्री ने जिले को दी 24.46 करोड़ रुपये की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:55 AM IST
विज्ञापन
A beautiful gift of 24.46 crores to Kaithal
कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को जिले को 24.46 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने हाबड़ी में निर्मित अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम, जिला अस्पताल में बनाया गया 100 बेड का पोर्टेबल अस्पताल और दो बिजली घरों का उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर दिया।
विज्ञापन

33 केवी सब स्टेशनों के शुरू होने से पाबसर, ककराला, कक्योर माजरा, कुच्चियां वाला, सेरधा, फरीबाद, मंडवाल, संतोख माजरा आदि गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाबड़ी गांव में लगभग चार एकड़ भूमि में कृत्रिम हॉकी मैदान बनाया गया है। यहां 30 खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल, किचन, वातानुकूलित मनोरंजन कक्ष और चहारदीवारी का निर्माण करवाया गया है। खिलाड़ियों को इस मैदान में अभ्यास के लिए सुविधा मिलेगी, जिससे खेल के क्षेत्र में इलाके के खिलाड़ी अपने साथ-साथ जिला और प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, सांसद नायब सिंह सैनी, पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन और पूंडरी विधायक रणधीर सिंह गोलन, विधायक गुहला ईश्वर सिंह, विधायक लीला राम, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण कुमार बेदी, हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, सर छोटू राम विकास मंच अध्यक्ष सुरेंद्र ढुल, डीसी प्रदीप दहिया, एसपी मकसूद अहमद, एडीसी समवर्तक सिंह, पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी, सह प्रवक्ता भीम सैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed