{"_id":"6ac7e100efbd5cedbb0700bd","slug":"a-35-year-old-man-tested-positive-for-dengue-in-the-shastri-market-area-kaithal-news-c-245-1-kht1014-156261-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शास्त्री मार्केट क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक डेंगू पॉजिटिव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शास्त्री मार्केट क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक डेंगू पॉजिटिव मिला
विज्ञापन
वाटर कूलर में डेंगू के लारवा की जांच करता कर्मचारी। विभाग
कैथल। जिले में डेंगू का एक और मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार करीब 35 वर्षीय युवक की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। मरीज शास्त्री मार्केट क्षेत्र का रहने वाला है और उसकी हालत सामान्य है। इसके साथ ही जिले में इस साल डेंगू के मरीजों की संख्या छह पहुंच गई है। इससे पहले चार मरीज शहरी क्षेत्र और दो ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू पॉजिटिव मिले हैं।
वहीं दूसरी तरफ डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार घरों में जांच व निगरानी कर रहा है। वीरवार को जिले में 9863 घरों और 17146 कंटेनरों की जांच की। इस दौरान 30 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लारवा मिला। विभाग की ओर से लारवा मिलने पर सभी के चालान कर नोटिस जारी किए गए हैं। अब तक जिले में 13,44,329 घरों और 26,57,498 कंटेनरों की जांच की जा चुकी है। इनमें 3,372 कंटेनर में लारवा मिले हैं। विभाग के अनुसार जिले में डेंगू की जांच के लिए अब तक 927 नमूने लिए जा चुके हैं। वीरवार को भी 13 सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किए गए हैं।
पिछले साल के डेंगू के आंकड़े
पिछले वर्षों के आंकड़ों के अनुसार 2024 में डेंगू के 77 और 2025 में 92 मामले सामने आए थे। वहीं 2021 में सबसे अधिक 1212 मामले दर्ज किए गए थे। इस साल अब तक छह मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
अभी डेंगू का सीजन खत्म नहीं हुआ है और विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है। लोगों से अपील है कि वे लापरवाही न बरतें और किसी भी तरह के लक्षण दिखाई पड़ने पर तुरंत नजदीकी डॉक्टर से सलाह लें और उपचार करवाएं।
- डॉ. नीरज मंगला, डिप्टी सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग।