फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   96 consumers have given complaints

Kaithal News: नौच सहित आसपास के गांवों के 96 उपभोक्ता दे चुके शिकायत

Sat, 29 Apr 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 29 Apr 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
96 consumers have given complaints
कैथल। गांव नौच स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में कैशियर के किए फ्रॉड की राशि करीब पांच करोड़ तक पहुंच गई है। नौच सहित आसपास के गांवों के 96 उपभोक्ता इस संबंध में एलडीएम कार्यालय में उनकी लाखों रुपये गबन होने की शिकायत दे चुके हैं। शिकायतें सही हैं या नहीं, ये तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। उधर, आरोपी कैशियर को रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दूसरी और बैंक के उपभोक्ता भी इस बात खफा हैं कि उनकी राशि अभी तक वापस नहीं मिली है। शिकायतों के संबंध में एलडीएम सुरेंद्र नंदा ने कहा कि जितने उपभोक्ताओं की राशि का गबन हुआ है, उन सभी को राशि वापस लौटाई जाएगी। इस संबंध में बैंक के अधिकारी अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, पुलिस भी अपने स्तर पर कार्रवाई में जुटी है। करोड़ों रुपये का गबन करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी जिला जींद के गांव सेढा माजरा निवासी रामबीर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रदीप नैन ने बताया कि आरोपी रामबीर को 25 अप्रैल को रिमांड पर लिया गया था। इस दौरान आरोपी से पूछताछ की गई व उसके कब्जे से 28 वाउचर और एक मोबाइल जिसमें ऑनलाइन गेम का सारा डाटा है, जब्त कर लिए गए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम एक्ट की धारा जोड़ते हुए आगामी जांच डीएसपी विवेक चौधरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed