{"_id":"621e777d162c8c4ed351ba50","slug":"95-motorcycles-stolen-in-two-and-a-half-months-kaithal-news-knl1005658189","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई माह में 95 मोटरसाइकिल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई माह में 95 मोटरसाइकिल चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। जिले में चोरों में पुलिस का खौफ न के बराबर दिख रहा है। यही कारण है कि एक दिसंबर से 15 फरवरी तक की अवधि में जिले के अलग-अलग स्थानों पर 200 से ज्यादा चोरी की वारदातों को अंजाम देते हुए चोरों ने 97 लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। जबकि पुलिस महज 11 लाख की संपत्ति ही बरामद कर पाई है। हैरत की बात यह है कि सर्दी के सीजन में चोरों ने ताबड़तोड़ वारदातों को दिन में ही अंजाम दिया।
पिछले ढाई माह में 74 मकानों, दुकानों और मंदिरों में चोरों ने सेंध लगाई। इस दौरान 56 लाख 37 हजार 827 रुपये की संपत्ति समेट ले गए। लोगों का कहना है कि चोरों में जैसे पुलिस का कोई खौफ ही नहीं रह गया है। शायद यही कारण है कि चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
ढाई माह की इस अवधि में चोरों ने मोटरसाइकिलों के लॉक भी खूब चटकाए। 95 मोटरसाइकिलें चोरी हुईं जिनकी कीमत करीब 23 लाख 90 हजार रुपये आंकी गई है। इनमें से छह मामलों के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे एक लाख 67 हजार रुपये बरामद किए गए। औसतन प्रतिदिन तीन से पांच मोटरसाइकिलें चोरी हो रही हैं। लोगों का कहना है कि चोर पुलिस की निष्क्रियता का ही फायदा उठा रहे हैं। चोरी के बाद ये बाइकें कहां जा रही हैं, पुलिस भी इस बात को समझ नहीं पा रही।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का उत्पात
जिले में ट्रांसफार्मर चोर गिरोह भी उत्पात मचा रहा है। प्रतिदिन दो से तीन स्थानों पर ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं। पिछले ढाई महीनों में 31 से ज्यादा स्थानों से ट्रांसफार्मर चोरी हो चुके हैं। साथ ही पशु चोरी की घटनाओं में भी बाढ़ आई है। पिछले दिनों ट्रांसफार्मर और पशु चोरी की 41 घटनाएं सामने आईं। 18 लाख से ज्यादा की संपत्ति पर चोरों ने हाथ फेरा। इनमें पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 67 हजार, 900 रुपये के करीब बरामदगी हुई। लोगों का मानना है कि पुलिस की रात्रि गश्त में ढिलाई के कारण चोर गिरोह बेखौफ है।
डंडौता निवासी करनैल सिंह ने बताया कि 23 फरवरी को उनके खेत से चोर ट्रांसफार्मर ले गए। अब तक इसका खुलासा नहीं हुआ। पुलिस की टीम को रात के समय विशेष गश्त करनी चाहिए ताकि चोरी की घटनाओं पर अकुंश लगे।
जनकपुरी कॉलोनी निवासी फूलपति ने बताया कि 21 जनवरी को वह किसी काम से जींद र्गई थी। जब 28 जनवरी को वापस आई तो घर का ताला टूटा था। चोर घर से साढ़े चार लाख के करीब आभूषण चोरी कर ले गए थे। वहीं 15 हजार नकदी भी चोरी हो गई थी। पुलिस एक महीने से चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।
नैना गांव निवासी मक्खन सिंह ने बताया कि 12 फरवरी को बस स्टैंड के समीप उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। पुलिस अब तक चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित रही है।
डीएसपी मुख्यालय कुलवंत ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की गश्त जारी है। समय-समय पर टीमें भी गठित की जाती हैं। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।