{"_id":"5c534198bdec22094a2c7a17","slug":"91548960152-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल पटियाला रेल लाइन का सर्वे पूरा, अब गेंद रेलवे बोर्ड के पाले में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल पटियाला रेल लाइन का सर्वे पूरा, अब गेंद रेलवे बोर्ड के पाले में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल पटियाला रेल लाइन का सर्वे पूरा, अब गेंद रेलवे बोर्ड के पाले में
जिला के लोगों को पटियाला रेल लाइन की है वर्षों से आस, बजट में हो सकती है उम्मीद पूरी
फोटो नंबर-25 से 28
कमल बहल
कैथल। केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार को आम बजट पेश किया जाएगा। जिला को इसी वर्ष कुरुक्षेत्र से लेकर नरवाना तक रेलवे में इलेक्ट्रिक ट्रेन का तोहफा मिला है। जिसके बाद जिला के लोगों की रेलवे में और अधिक उम्मीदें बढ़ गई है। करीब तीन वर्ष पहले बजट में सरकार की ओर से कैथल से पटियाला तक नई रेल लाइन का सर्वे शुरु किया गया था। जो वर्ष 2018 की दिसंबर में 100 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है। अब यह सर्वे की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिर्पोट) रेलवे बोर्ड को सौंप दी गई है। अब इस पर रेलवे बोर्ड नई रेल लाइन के निर्माण को लेकर संभावनाएं तलाशेगा। जिस कारण अब जिला के लोगों को इस नई रेल लाइन के बजट में मिलने की काफी उम्मीदें है। बता दें कि कैथल पटियाला रेल लाइन के निर्माण के बाद से पानीपत व करनाल का पंजाब जाने के लिए अंबाला के रास्ते की बजाय यह काफी छोटा रुट बनेगा। जिससे चार जिलों के लोग काफी कम समय में पंजाब जा सकेंगे।
कैथल बन सकेगा जंक्शन:-
यदि केंद्र सरकार बजट में पटियाला तक नई रेल लाइन बनाने के लिए हरी झंडी दे देता है तो कैथल के लोगों को रेलवे स्टेशन के जंक्शन बनने की एक नई सौगात मिलेगी।
मांग काफी वर्षों पुरानी:-
रेल कल्याण समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने कहा कि कैथल जिला के रेलवे स्टेशन को इसके निर्माण के 150 वर्ष बाद इलेक्ट्रिक ट्रेन मिली है। लेकिन कैथल से लेकर पटियाला तक नई रेल लाइन की मांग जिला के लोगों की काफी वर्षों पुरानी है। जिस पर सर्वे तीन वर्षों के बाद पूरा हुआ है। अब बजट में लोगों को इस रेल लाइन की काफी उम्मीदें है।
विज्ञापन
पटियाला तक रेल लाइन से जुडने की काफी आस:-
शहरवासी पुनीत शाडिल्य ने बताया कि जिला के लोगों का कैथल से पटियाला तक रेल लाइन से जुडने की काफी आस है। साथ ही इस रेल निर्माण के बाद कैथल जंक्शन बनने के बाद दिल्ली जाने के लिए वाया कुरुक्षेत्र से ट्रेन मिलेगी। इसके साथ जिलावासियों को एक ऐसी ट्रेन की जरूरत है जो सुबह 10 बजे तक दिल्ली पहुंचा दें। यह तभी संभव है जब पटियाला तक रेल लाइन का निर्माण होगा।
राजनैतिक नेता ध्यान दें तो होगी मांग पूरी:-
समाजसेवी अश्वनी हतवाल ने कहा कि पटियाला रेल लाइन बहुत वर्षों पुरानी मांग है। रेलवे बोर्ड इसे पास कर दे। यह जिला सबसे अधिक राजनैतिक रुप से पिछड़ा हुआ है। जिस कारण पटियाला तक रेल लाइन का निर्माण होना चाहिए। इस पर राजनैतिक नेता ध्यान दें तो यह मांग पूरी हो सकती है। रेल लाइन के निर्माण चीका मंडी जो प्रदेश की काफी बड़ी मंडी है। जो इससे जुड़ेगी। इसके साथ ही इस क्षेत्र के गांव भी रेल मार्ग से जुड़ेगे।
रेवन्यू के अनुसार होगा प्रोजेक्ट पर काम:-
स्टेशन मास्टर रणधीर सिह नैन ने बताया कि कैथल पटियाला रेल लाइन के लिए चल रहा सर्वे का कार्य पिछले महीने पूरा हुआ है। अब रेलवे बोर्ड यहां से मिलने वाले रेवन्यू के अनुसार ही इस प्रोजेक्ट पर काम करेगा।