फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नशे की तलब करवाती है चोरियां

नशे की तलब करवाती है चोरियां

Fri, 27 Jul 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
नशे की तलब करवाती है चोरियां
नशेड़ियों की तलब करवाती हैं चोरियां
विज्ञापन

पहले अपने घर में चोरी करते हैं फिर पड़ोसियों के घर
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। गुहला के इलाके में यह बात कहावत की तरह मशहूर है कि नशे की लत पूरी करने के लिए नशेड़ी पहले अपने घर का सामान बेचता है, फिर पड़ोसियों का। जब वहां भी दांव लगना बंद हो जाता है तो फिर शहर भर में जहां मौका मिले हाथ साफ कर देता है। इलाके में जिस रफ्तार से नशा बढ़ रहा है उसी तेजी से चोरी की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। लोगों का कहना है कि रात के अंधेरे में तो सौ खतरे, यहां तो दिन में भी घरों के दरवाजे खिड़कियां बंद रखने पड़ते हैं। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सहित शहर में ऐसा कोई मुहल्ला नहीं जहां रसोई गैस सिलिंडर चोरी की वारदात ना हुई हो।
राह चलती महिलाओं के कानों पर झपट्टा मारकर बालियां उमेठ लेने की घटनाएं रोज सुनने को मिल रही हैं। लोगों ने घरों के बाहर अब प्लास्टिक की टोंटियां लगा ली हैं क्योंकि स्मैकिये लोहे या पीतल की टोंटी तो छोड़ते नहीं। आलम ये है कि लोगों ने सीवरेज के लोहे वाले ढक्कनों की रोज होने वाली चोरियों से तंग आकर वहां कंक्रीट की स्लैब रखवा ली हैं। घरों के बाहर खड़े होने वाले साइकिलों की चोरियां भी आम हो चुकी हैं।
विज्ञापन


चक्की से उठा ले गए आटा
चीका में एक इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान पर सीसी टीवी कैमरों के लिए मोल भाव कर रहे गांव हरिगढ़ किंगन के जयपाल ने बताया कि दो दिन पहले वह अपनी चक्की पर आटा पीस पीसकर कट्टे बाहर लगा रहा था कि तभी मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और बड़ आराम से आटे से भरा एक थैला लेकर भाग गए। जय पाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में उसकी चक्की पर आटा चोरी की तीसरी घटना है। जय पाल ने अपने स्तर पर गांव में पड़ताल की तो पता चला कि चोरी करने वाले भागल के निवासी हैं तथा स्मैक के आदी हैं। जय पाल ने कहा कि वह अब अपनी चक्की तथा आसपास गली में सीसी टीवी कैमरे लगवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम होते ही स्मैकिए को छोड़ देते हैं पुलिसवाले
वकील कालोनी निवासी ईश्वर चंद अत्रि ने कहा कि उनके यहां से भी स्मैकिये कई बार सामान चुरा चुके हैं। स्मैकियों की पहचान करके वे उन्हें पुलिस में भी पकड़वा चुके हैं लेकिन पुलिस वाले शाम होते होते उन्हें छोड़ देते हैं। अत्रि ने बताया कि जब उन्होंने एक पुलिस कर्मी से इस बाबत पूछा तो जवाब मिला कि पुलिस के लिए तो संकट ही संकट है। हवालात में कैद किए स्मैकिये का जब नशा उतरेगा तो वह फिर स्मैक मांगेगा। अब पुलिस उसके लिए स्मैक मुहैया करवाए तो पुलिस किस बात की। और अगर ना मुहैया करवाए तो दीवार से सिर मार मारकर स्मैकिया मर जाएगा।


हंस नगर में नशेड़ियों का दिखना कम
चीका की हंस नगर कॉलोनी में गत रोज आम लोगों द्वारा नशे के कारोबारियों के खिलाफ किए गए हल्ला बोल के बाद सोहम आश्रम वाली गली में नशेड़ियों का दिखना कम हो गया है। गली में तैनात युवाओं ने बताया कि अगर कोई नशेड़ी गलती से इधर आ भी जाता है तो उसकी इतनी दंड बैठकें निकलवाई जाती हैं कि वह दोबारा इधर मुंह नहीं करता। गौरतलब है कि 22 तारीख की रात को वार्ड 17 के एमसी बलकार सिंह बल्लू की अगुवाई में लोगों ने हंस नगर में स्मैक का धंधा करने वाले एक घर पर दबिश देकर नशा ना बेचने की ताकीद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed