{"_id":"5a5ba22d4f1c1b86268b46bb","slug":"91515954733-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 फरवरी से शुरू होगा जाट आरक्षण के लिए संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 फरवरी से शुरू होगा जाट आरक्षण के लिए संघर्ष
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति एक बैठक सर छोटू राम चौंक कार्यालय में दलीप बालू की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष बलवान कोटड़ा ने बताया कि 18 फरवरी को जाट आरक्षण की मांग को लेकर दोबारा से जाट आंदोलन किया जाएगा। इस दिन जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक द्वारा आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। जिला प्रधान प्रवीन किच्छाना व जिला संगठन सचिव शमशेर नीमवाला ने बताया कि 27 जनवरी को जिला कार्यकारिणी की मीटिंग आरकेएम फार्म अंबाला रोड पर होगी। इस बैठक में जिले के हर गांव से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेंगे। 18 फरवरी बलिदान दिवस को भी जुटाने के लिए प्रचार कमेटी बनाई जाएगी । इस मौके पर मा. अजमेर हरसोला, भूपेंद्र जैलदार भागल, जगदेव बदसुई, पिरथी सीडा चीका, बलवंत हरिगढ़, प्रेम मालिक जखोली, रतन सिंह चंदाना, रामफल सरपंच तारागढ़, बल्लू गुलयाणा, अमरनाथ नरड़, मिया सिंह जाजनपुर, रामकरण कोटड़ा, सोनू बांगड, जवाहर मल जाजनपुर, राजा कसान, राज कुमार ढांडा कुलतारण, महाबीर पट्टी अफगान, पंजाब सिंह देवबन, होशियार प्योदा, अमरजीत सोंगरी मौजूद रहे।
18 फरवरी से शुरू होगा जाट आरक्षण के लिए संघर्ष
समिति की बैठक में लिया गया फैसला
फोटो संख्या-20