{"_id":"5a565c264f1c1b12198b45bb","slug":"91515609126-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की स्वच्छता जानने के लिए आज कैथल पहुंचेगी स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की स्वच्छता जानने के लिए आज कैथल पहुंचेगी स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर की सफाई व्यवस्था को जांचने के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम वीरवार को कैथल पहुंचेगी। यह टीम शहर की स्वच्छता के साथ साथ परिषद की ओर से जनता के कार्यों की तेजी और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं का भी जायजा लेगी। जिसके बाद शहर को स्वच्छता रैंकिंग के अंक दिए जाएंगे।
परिषद की ओर से शहर को स्वच्छ बनाने के लिए तैयारियों को शुरू किया गया है। परिषद के करीब 350 कर्मचारी विभिन्न वार्डों को स्वच्छ बनाने में जुटे है। सफाई के कार्य के लिए परिषद की ओर से वार्डों के मुताबिक टीमें बनाकर सफाई का कार्य किया गया। परिषद के कर्मचारियों द्वारा शहर में विभिन्न संस्थानों व अन्य कंपनियों द्वारा लगाए गए फ्लैक्स बोर्ड को लगाया और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर चस्पाए गए और बैनरों को लगाया गया।
यहां हटाए फ्लैक्स : परिषद की टीम की ओर से शहर में कमेटी चौक, पिहोवा चौक, छोटू राम चौक, पुराना बस स्टैेड, करनाल रोड, सचिवालय, नया बस स्टैंड और सामान्य अस्पताल के समीप लगे निजी संस्थानों और कंपनियों को फ्लैक्स को उतारा। इस मौके पर सुपरवाइजर अरुण, चाहत, विशाल, सुखचैन, अजय, रणजीत संदीप, सतपाल, राकेश व दीपक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहर की स्वच्छता जानने के लिए आज कैथल पहुंचेगी स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम
तैयारियों को लेकर सफाई में जुटे कर्मचारी, वार्ड वाइज टीमें बनाकर किया काम
फोटो नंबर-11