फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   शनिवार को 13.0 डिग्री रहा अधिकतम तापमान, न्यूनतम 4.0 डिग्री

शनिवार को 13.0 डिग्री रहा अधिकतम तापमान, न्यूनतम 4.0 डिग्री

Sat, 06 Jan 2018 11:45 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को 13.0 डिग्री रहा अधिकतम तापमान, न्यूनतम 4.0 डिग्री

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पिछले छह दिनों से चल रही शीत लहर से हुई ठंड ने लोगों को परेशान किया है। ठंड के कारण लोगों को काफी कठिनाईयां झेलनी पड़ रही है। सुबह व शाम के समय पडने वाले कोहरे व पाले से सब्जियों की फसलों को भी नुकसान हो रहा है। शनिवार की सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। शनिवार को सूर्य देव ने दर्शन दिए तो लोगों को इससे कुछ राहत मिली। शनिवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालाकि अधिकतम तापमान बढ़ोतरी के साथ 13.0 डिग्री पर पहुंचा जबकि व न्यूनतम तापमान 4.0 रहा। बढ़ी हुई ठंड के कारण सुबह व शाम के समय लोगों को अपने काम व काम से घर लौटने में कोहरे के कारण काफी परेशानी होती है। कोहरे के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सडक़ों पर वाहन काफी धीमी गति से रेंगते रहे। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अभी लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है।
पाला पड़ने से सब्जियों को भी नुकसान
बड़ी हुई ठंड में पाला पड़ने से सब्जियों को भी इसका काफी नुकसान हो रहा है। हालांकि धुंध में गेहूं की फसल को इसका फायदा मिलेगा। सब्जियों में मटर, टमाटर व धनियां की फसल की पैदावर पर असर पड़ेगा। किसानों को पैदावार के हिसाब से इसकी सिंचाई करके सब्जियों की फसल को बचाना चाहिए।
विज्ञापन

अभी नहीं राहत के आसार :
मौसम विभाग के विशेषज्ञ डा चंद्रशेखर डागर ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 4.0 सेल्सियस डिग्री रहा। अभी लोगों को अगले दस दिनों तक ठंड से राहत के कोई आसार नहीं है। लोग ठंड से बचाव के उपाय लगातार करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां बढ़ाई गईं : सर्दी को देखते हुए कई स्कूलों ने सर्दियों की छुट्टियां दस जनवरी तक बढ़ा दी हैं। सरकार द्वारा 7 जनवरी तक छुट्टियों का ऐलान किया गया है। लेकिन सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है। शैमरॉक स्कूल में 10 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।


शनिवार को 13.0 डिग्री रहा अधिकतम तापमान, न्यूनतम 4.0 डिग्री
सर्दी में ठिठुर रहे लोग, कोहरे का कहर जारी
फोटो नंबर-9 से 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed