फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   86 quintal mustard was purchased in the market

Kaithal News: मंडी में खरीदी गई 86 कि्वंटल सरसों

Thu, 20 Mar 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 20 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
86 quintal mustard was purchased in the market
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में बुधवार को आखिरकार सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो गई। इसके तहत अब तक 86 क्विंटल सरसों की सरकारी मूल्य पर खरीद शुरू हो गई। जबकि 75 क्विंटल सरसों की निजी खरीद हुई है।

गौरतलब है कि सरसों की खरीद हैफेड एजेंसी की ओर से की जा रही है। इसके लिए पूरे जिले में चार खरीद केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, सरकार ने इस बार सरकारी मूल्य 5950 रुपये निर्धारित किया गया है। सरकार के निर्धारित समय अनुसार 15 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद करने का फैसला लिया गया। निर्धारित समय के तहत शनिवार को ही सरसों मंडी में पहुंची थी, लेकिन नमी अधिक होने के कारण इसकी सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई।
विज्ञापन


हैफेड एजेंसी के माध्यम से कैथल नई अनाज मंडी के साथ-साथ कलायत, पूंडरी व राजौंद अनाज मंडी को सरसों की खरीद का केंद्र बनाया है। कलायत, पूंडरी व राजौंद क्षेत्र में किसान सरसों की खेती ज्यादा करते हैं, हालांकि पिछले साल की अपेक्षा इस बार सरसों की खेती किसानों ने कम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि पिछले लगातार तीन दिन में सरसों की फसल में नमी अधिक होने के चलते खरीद नहीं हो पाई थी। अब बुधवार को सरकारी खरीद शुरू हो गई है। अब तक 86 क्विंटल सरसों की सरकारी मूल्य पर खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed