{"_id":"5c057e74bdec2241aa7f2bde","slug":"81543863924-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद स्मारक के लाईफ ट्री सहित रेलवे ओवर ब्रिज पर भी छाया है अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद स्मारक के लाईफ ट्री सहित रेलवे ओवर ब्रिज पर भी छाया है अंधेरा
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद स्मारक में लगाया गया लाइफ ट्री भी अंधेरे में डूबा
शहर में अधिकतर जगहों पर नहीं जलती रात को स्ट्रीट लाइट, लोग अमर उजाला को फोटो भेजकर बता रहे हैं परेशानी
कई क्षेत्रों में खंभे लगने के बाद लाइटें लगी ही नहीं, लोग परेशान
डीसी ने लिया संज्ञान, नगर परिषद अधिकारियों को किया तलब, मंगलवार सुबह डीसी लेंगे अधिकारियों की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में स्ट्रीट लाइट की समस्या गहराती जा रही है। किसी भी इलाके में स्ट्रीट लाइटें पूरी तरह से नहीं चल पा रही हैं। जिस कारण लोगों को अंधेरे से परेशानी हो रही है। यहां तक की शहीद स्मारक में लगाया गया लाइफ ट्री भी अंधेरे में डूबा है। जिसके ऊपर काफी लाइटें लगी हुई थीं, जो बंद पड़ी हैं। यही हाल रेलवे ओवर ब्रिज का है। लोग अमर उजाला के अभियान के तहत बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की फोटो भेजकर अपनी आवाज उठा रहे हैं। सोमवार को भी भारी संख्या में लोगों ने शहर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की फोटो भेजी है। वहीं डीसी धर्मवीर सिंह ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है। उन्होंने ईओ सहित शहर में स्ट्रीट लाइटें देख रहे अधिकार को मंगलवार को डीसी कार्यालय में तलब किया है।
फोटो नंबर 24
साहिल अग्रवाल ने बताया कि चीका रोड नजदीक विश्वकर्मा चौक पर स्ट्रीट लाइट एक महीने से खराब है। जिस कारण काफी दिक्कतें हो रही हैं।
आरएल गंभीर ने बताया कि गांधी नगर में सामने आईसीआईसीआई बैंक नजदीक जगदंबा स्वीट गली में दो महीने से स्ट्रीट लाइट खराब है। इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
फोटो नंबर 25
सतबीर सिंह ने बताया कि बाला जी कॉलोनी गली नंबर पांच के पास सात आठ महीने लाइट बंद पड़ी है। इसे ठीक करवाया जाए।
सुरेश जांगड़ा ने बताया कि अर्जुन नगर सीवन रोड पर लाइट खराब है।
फोटो नंबर 26
शिव वाटिका में जाने में होती है परेशानी : महेंद्र कुमार ने बताया कि पाड़ला रोड पर लाइट एक साल से खराब हैं। शाम के वक्त मंदिर नजदीक होने के कारण पर महिलाओं को बहुत परेशानी होती है। शहीद पार्क में लाइट खराब है।
विज्ञापन
फोटो नंबर 27
लाइफ ट्री की लाइटें ही बंद, अंधेरे में करते हैं सैर : प्रवीन कुमार चौधरी ने बताया कि शहीद पार्क में लाइट खराब है। यहां लगाए गए लाइफ ट्री की सभी लाइटें बंद पड़ी हैं। जबकि इसी के ऊपर काफी संख्या में लाइटें लगी हैं। इसके अलावा भी पार्क में लाइटें बंद हैं। इन्हें ठीक करवाया जाए।
फोटो नंबर 28
तरसेम लाल ने बताया कि एम्प्लॉइज कॉलोनी गेट नंबर तीन के निकट एक साल से लाइट खराब है। इसे ठीक करवाया जाए।
फोटो नंबर 29
नरेंद्र ने बताया कि सेक्टर 21 में लंबे समय से स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इस ओर ध्यान दिया जाए।
फोटो नंबर 46
भारतीय जनता पार्टी के नेता जिला आपदा प्रबंधन प्रमुख डॉ. श्रवण क्योड़क ने बताया कि वार्ड नंबर पांच राधा स्वामी कॉलोनी में एक महीने से लाइट खराब है। इसे ठीक करवाया जाए। अमर उजाला का यह अभियान सराहनीय है।
फोटो संख्या-39
गीता भवन मंदिर के निकट पटेल बाजार में तिलक ज्वेलर्स के निकट भी स्ट्रीट लाइट पिछले एक माह से बंद पड़ी है। अश्वनी कुमार ने बताया कि यहां एक महीने से लाइट बंद पड़ी है। इसे ठीक करवाया जाए।
नगर परिषद के अधिकारी तलब : डीसी धर्मवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने ईओ नगर परिषद से बात की है। वे चंडीगढ़ बैठक में गए हुए हैं। उन्हें शहर में स्ट्रीट लाइटों का काम देख रहे अधिकारी के साथ मंगलवार को कार्यालय में बुलाया है। पता लगाया जाएगा कि यह समस्या क्यों आ रही है और इसके समाधान के निर्देश जारी किए जाएंगे।
शिकायत केंद्र पर दर्ज करवाएं शिकायत या पार्षद को बताएं, 24 घंटे में होंगी स्ट्रीट लाइटें ठीक : नगर परिषद चेयरपर्सन सीमा कश्यप ने कहा कि नगर परिषद कार्यालय में शिकायत केंद्र बनाया गया है। उसमें रखे रजिस्टर में एक भी लाइट खराब होने की शिकायत लंबित नहीं हैं। इसलिए शहरवासियों से अपील है कि जिस भी क्षेत्र की लाइट खराब है। उसके लिए संबंधित पार्षद को सूचना दें या फिर शिकायत केंद्र में जाकर वहां रखे रजिस्टर में इंट्री करवाएं। साथ ही उसमें अपना मोबाइल नंबर भी लिखकर आएं। ताकि जहां की खराब लाइट है, उस जगह का सही पता चल सके और उसे ठीक करके सूचित किया जा सके। सूचना मिलते ही शहर में तुरंत लाइट ठीक करवाई जाएगी।