फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मंडी में हाथों हाथ बिक रहा है बासमती धान

मंडी में हाथों हाथ बिक रहा है बासमती धान

Sun, 11 Nov 2018 11:29 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
मंडी में हाथों हाथ बिक रहा है बासमती धान
मंडी में हाथों हाथ बिक रहा है बासमती धान
विज्ञापन

पूंडरी में पूरा नवंबर तक चलेगा बासमती धान का सीजन
4200 रुपये प्रति क्विंटल बिका धान
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। अनाज मंडी में आ रहा बासमती धान हाथों हाथ बिक रहा है, जिसको देखकर इस धान में तेजी की संभावना बताई जा रही है। मंडी में इस समय बासमती धान की आवक जोरों पर है और यह धान 4000 से 4200 रूप प्रति क्विंटल के हिसाब से बिक रहा है।
मंडी में इस धान के अलावा 1509, 1121 व 1718 धान की भी आवक है, जो विभिन्न खरीदारों द्वारा खरीद कर राइस मिलों में भेजा जा रहा है। इस बार 1718 नामक धान की भी पहली बार आवक हुई है, जोकि 3000 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिक रही है। वहीं किसान भाग सिंह, राजेंद्र, राजेश, धर्मा आदि ने बताया कि वे इस बार असमंसज की स्थिति में हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं वे अपना बासमती धान बेच दें और बाद में इस धान में तेजी न आ जाए। उन्होंने बताया कि पहले भी उन्होंने अपना 1509 धान 2200 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेच दिया था और यह धान बाद में 3000 रुपये तक बिका, जिससे उनको बाद में बड़ा पछतावा हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वे धान के रेट सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी किसान को अपना धान बेचने में कोई दिक्कत न आए। दूसरी ओर बासमती धान के रेट के चक्कर में काफी किसानों ने धान को तिरपाल के नीचे मंडी में ढक कर रख लिया है और वे तेजी के इंतजार में हैं और कई किसान तो कहते हैं कि जो होगा देखा जाएगा, लेकिन वो अपने धान को 5000 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से ही बेचेंगे।
विज्ञापन

अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान रामपाल टाया ने कहा कि बासमती धान का सीजन पूरे नवंबर तक चलेगा और अगर रेट में तेजी और मंदा चलता है तो सीजन लंबा भी होने की संभावना है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार बासमती धान कम है और इसी कारण इस धान में तेजी की संभावना बताई जा रही है। बासमती धान को लेने वाले खरीदार बहुत हैं और वे सुबह से ही इसे लेने मेें जुट जाते हैं और रविवार को देर शाम तक बासमती धान की मांग देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed