फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन

Wed, 26 Sep 2018 12:31 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन
विज्ञापन

कई जगह अर्पित किए गए पुष्प
पंडित दीनदयाल उपाध्याय महान विचारक, चिंतक, समाज सुधारक थे-अशोक गुर्जर ढांड
फोटो संख्या-49
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मंगलवार को जिले भर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड की अगुवाई में जिला भाजपा कार्यालय में उन्हें याद किया गया। जिसमें मुख्यातिथि जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महान विचारक, चिंतक, समाज सुधारक थे। अपने जीवन काल में राष्ट्र निर्माण के लिए भारत देश को सदैव अग्रनिम भूमिका में रखने के लिए देश व देशवासियों के लिए उत्थान के कार्य किए। उनके मार्गदर्शन में भाजपा पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके विचारों से प्रभावित होकर निरंतर संगठन को गति देने में लगा हुआ है। जिनके विचारों से आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभारी है। उन्होंने बताया कि उनके प्रेरणादायक जीवन से प्रेरणा लेकर देश व प्रदेश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री देशवासियों के लिए जन कल्याणकारी नीतियों को लागू कर देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। पंडित दीनदयाल की जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विक्की शर्मा ने की। इस मौके पर मंडल प्रभारी संगीता सीवन, पूर्व विधायक लीला राम, वन विकास के चेयरमैन अरूण सर्राफ, कमलेश ढांडा, संजय भारद्वाज, सुरेश गर्ग नौच, अमरनाथ भगत, राजेंद्र शर्मा स्लेटी, धर्मेंद्र गुप्ता, अशोक भारती, काला राबरी, मनीष कठवाड़, श्रवण कौशिक, सुशीला शर्मा मौजूद रहे।
दूसरी ओर ढांड रोड स्थित मॉडल टाउन कैथल में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाई गई, जिसमें मुख्य रूप से जिला परिषद के वाईस चेयरमैन व भाजपा नेता मुनीष कठवाड़, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंदर शर्मा स्लेटी, शहरी मंडल अध्यक्ष विक्की शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश सचिव प्रवीण सरदाना ने शिरकत की।
विज्ञापन

क्योड़क मंडल के बूथ नंबर 1,2,3,4,5,6 व शक्ति केंद्र गांव नोच में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कृष्ण ढुल ने की। जिला मीडिया प्रभारी व मंडल प्रभारी राज रमन दीक्षित ने बतौर मुख्यातिथि व सरदार गुरजंट सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। मंच का संचालन बूथ प्रमुख नरेश जिंदल ने की। कार्यक्रम का सफल आयोजन शमशेर सिंह लैलर ने किया। इस मौके अजमेर सिंह, डा. जोगिंदर जय नारायण मित्तल सतबीर देवी दत्त शर्मा गुरुदेव सिंह करनैल सिंह चंद्रभान बलकार पंच वह अभय राम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed