फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सतीश बंसल सहित 10 ग्रुप सदस्य बिना चुनाव लड़े ही बनें आरवीएस कॉलेजियम सदस्य

सतीश बंसल सहित 10 ग्रुप सदस्य बिना चुनाव लड़े ही बनें आरवीएस कॉलेजियम सदस्य

Thu, 11 Jan 2018 12:02 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
सतीश बंसल सहित 10 ग्रुप सदस्य बिना चुनाव लड़े ही बनें आरवीएस कॉलेजियम सदस्य

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज की मातृ संस्था राष्ट्रीय विद्या समिति के चुनाव में नाम वापस लेने के अंतिम दिन सुभाष मित्तल ग्रुप के 5 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। वहीं 5 कॉलेजियम में मित्तल ग्रुप की ओर से उम्मीदवार उतारे ही नहीं गए थे। इस तरह से कॉलेज प्रबंधक समिति के पूर्व प्रधान सतीश बंसल ग्रुप की ओर से सतीश बंसल सहित कुल 10 उम्मीदवार बिना चुनाव लड़े ही राष्ट्रीय विद्या समिति के कॉलेजियम सदस्य चुने गए। अब 21 में से 11 कॉलेजियम में चुनाव होगा। जिसके लिए दोनों पक्षों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। सतीश बंसल ग्रुप को पतंग व सुभाष मित्तल गु्रप को चढ़ता सूरज चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
ये चुने गए निर्विरोध, एलान 14 को : सतीश बंसल ग्रुप के 10 कॉलेजियम सदस्यों में कॉलेजियम नंबर 2 से जिला आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी शोरेवाला, कॉलेजियम नंबर 8 से पूर्व प्रधान युधिष्ठिर कुमार मंगल के छोटे भाई महेश मंगल, कॉलेजियम नंबर 11 से सतीश युवा उद्योगपति पंकज बंसल, कॉलेजियम नंबर 12 से भाजपा खेमे से प्रेमचंद, कॉलेजियम नंबर 14 से रामनिवास जैन, कॉलेजियम नंबर 16 से पूर्व प्रधान सतीश बंसल, कॉलेजियम नंबर 17 से कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य श्याम सुंदर बंसल, कॉलेजियम नंबर 18 से चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व प्रधान सुदेश बंसल, कॉलेजियम नंबर 20 से सुशील कुमार निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन


इन कॉलेजियम में होगा मुकाबला:-
कॉलेजियम 1 अनिल शोेवाला/अल्पना मित्तल
दोनों उम्मीदवार सशक्त हैं। अनिल शोरेवाला पूर्व प्रधान रह चुके हैं। अल्पना मित्तल सुभाष मित्तल के छोटे भाई योगेश मित्तल की धर्मपत्नी हैं। मित्तल परिवार से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 बनारसी दास गुप्ता/बीरभान जैन
4 में धर्मवीर कैमिस्ट व चंद्रभान
5 में धर्मप्रकाश मित्तल/ज्ञानचंद व गौरव मंगल
यह अकेला ऐसा कॉलेजियम है। जिसमें तीन उम्मीदवार हैं। धर्मप्रकाश मित्तल सुभाष मित्तल ग्रुप से, ज्ञानचंद सतीश बंसल ग्रुप से हैं तो गौरव मंगल को सबसे अलग डायमंड का चुनाव चिन्ह दिया गया है। वैसे गौरव मंगल सतीश बंसल ग्रुप से ही हैं। चुनावी रणनीति के तहत उनका समर्थन ज्ञानचंद को करवाया जाएगा।
6 में हुक्म चंद बंसल/जयभगवान
7 में कृष्ण बंसल/कमलदेव
13 में राम चौधरी व राकेश कुमार
15 में साकेत मंगल/रेनू मित्तल
कॉलेजियम 15 में पूर्व प्रधान यूधिष्ठिर कुमार मंगल के पुत्र एडवोकेट साकेत मंगल व मित्तल परिवार से विष्णु भगवान मित्तल की धर्मपत्नी रेनू मित्तल के बीच कड़ा मुकाबला है। साकेत मंगल को आरवीएस के प्रधान के सशक्त उम्मीदवार के तौर पर भी देखा जा रहा है।
19 में सुनील चौधरी/सुरेश कुमार गोयल
21 में विपिन गोयल व विष्णु भगवान मित्तल
कॉलेजियम 21 में भी कड़ा मुकाबला है। इसमें सुंदरान परिवार से अग्रोहा मेडीकल कॉलेज के प्रधान नवनीत गोयल के बड़े भाई विपिन गोयल व सुभाष मित्तल के छोटे भाई निर्यातक विष्णु भगवान मित्तल के बीच मुकाबला है।
इन उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस : चुनाव अधिकारी रविंद्र मलिक ने बताया कि कॉलेजियम नंबर 2 से आशु भाई मित्तल, कॉलेजियम 10 से नरेंद्र कुमार कंसल, 16 से प्रो. एसपी जैन, 18 से कॉलेजियम से सुभाष चंद मित्तल और 20 कॉलेजियम से वेदप्रकाश ने नाम वापस ले लिया। 10 कॉलेजियम में कोई प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार नहीं बचा है। 11 कॉलेजियम के लिए 14 जनवरी रविवार को आरकेएसडी कॉलेज में मतदान होगा।

कॉलेज में मिले तो मुस्कुराहट के साथ किया अभिवादन : सतीश बंसल व विष्णु भगवान मित्तल सहित दोनों ग्रुपों के मुख्य लोगों की कॉलेज प्रांगण में भेंट हुई तो दोनों मुस्कुराहट के साथ मिले। चुनावी प्रतिद्वंद्विता के बावजूद आत्मीयता से मुलाकात को सभी ने सकारात्मक प्रयास बताया।
पूर्व प्रधान सतीश कुमार बंसल ने कहा कि उनका ग्रुप सभी 21 कॉलेजियम में विजय हासिल करेगा। बिना विरोध के 10 सदस्यों को चुने जाने पर वे आरवीएस के सभी सदस्यों के आभारी हैं। शेष उम्मीदवारों के लिए सभी सदस्यों से संपर्क किया जा रहा है। उनका पूरा ग्रुप विजयी होगा।

वहीं सुभाष मित्तल ग्रुप की ओर से धर्मप्रकाश मित्तल ने कहा कि जितने भी कॉलेजियम में उनके ग्रुप के उम्मीदवार हैं, उन सभी में जीत हासिल की जाएगी। जनसंपर्क किया जा रहा है। संस्था के विकास के लिए लोगों का खूब समर्थन भी मिल रहा है।


सतीश बंसल सहित 10 ग्रुप सदस्य बिना चुनाव लड़े ही बनें आरवीएस कॉलेजियम सदस्य
-अंतिम दिन 5 उम्मीदवारों ने लिया नाम वापस, 5 उम्मीदवारों के सामने पहले से ही नहीं थे उम्मीदवार

फोटो संख्या-28 व 29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed