{"_id":"59c5687a4f1c1b36688b626d","slug":"81506109562-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से कार्याशाला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से कार्याशाला का आयोजन
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यशाला में जानकारी ली
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से स्थानीय वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र के सभागार में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डा. अशोक कुमार ने पुलिस अधिकारियों से तफ्तीश और अदालती कार्रवाई में आ रही दिक्कतों की जानकारी ली। गत दिनों प्राधिकरण की ओर से जगदीशपुरा स्थित डा. भीम राव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें प्राधिकरण के सचिव डा. अशोक कुमार ने लगभग 500 छात्र-छात्राओं को नशे के सेवन से दूर रहने के लिए जागरूक किया था। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की ओर से महाविद्यालय परिसर में पौध रोपण भी किया गया था। प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता अरविंद खुरानिया ने राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण की नशीले पदार्थ और नशीली दवाओं के पीड़ितों की कानूनी सहायता योजना 2015 की जानकारी दी।