{"_id":"598b5b6a4f1c1baf588b4743","slug":"81502305130-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईचारा रैली के लिए गांव-गांव जाकर होगा प्रचार टीमों का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईचारा रैली के लिए गांव-गांव जाकर होगा प्रचार टीमों का गठन
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाईचारा रैली के लिए गांव-गांव जाकर होगा प्रचार टीमों का गठन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति जिला की बैठक जवाहर पार्क में हुई। जिसकी अध्यक्षता बल्लू गुलियाना ने की। जिला प्रधान प्रवीण सरपंच ने बताया की 16 अगस्त को आरकेएम फार्म में जाट समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। जिसमें 27 अगस्त को झज्जर में होने वाली भाईचारा रैली की तैयारी की जाएगी। इसके लिए गांव-गांव जाकर प्रचार टीमों का गठन किया जाएगा। इस भाईचारा रैली में मुख्य वक्ता अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ यशपाल मलिक होंगे। वे जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष बलवान कोटड़ा ने बताया की 19 मार्च को प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार व जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बीच जाट आरक्षण की मांग को लेकर एक समझौता हुआ था। इस समझौते में जाट समाज की छह मांगे मुख्य रूप से मानी गई थी। लेकिन सरकार समय रहते सारी मांगों पर कुछ विशेष पैरवी नहीं कर रही है। जिसको लेकर जाट समाज में सरकार के प्रति रोष पैदा हो रहा है। इस अवसर पर मिया सिंह, सुरेंद्र, मा. अजमेर हरसोला, सोनू बांगड़, राजा कसान, रामकरण चहल, होशियार प्योदा, अमरजीत सोंगरी, अमरनाथ, भल्ले राम करोड़ा, राजेश सजूमा, महेन्दर अटेला, रतन चंदाना, शमशेर नीमवाला आदि मौजूद रहे।