फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   शहर की अधिकतर सडक़े होगी रबड़ की, ताकि सड़क बनवाने के लिए बार-बार गुहार न लगानी पड़े

शहर की अधिकतर सडक़े होगी रबड़ की, ताकि सड़क बनवाने के लिए बार-बार गुहार न लगानी पड़े

Sun, 03 Feb 2019 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
शहर की अधिकतर सडक़े होगी रबड़ की, ताकि सड़क बनवाने के लिए बार-बार गुहार न लगानी पड़े
रबड़ की बनेंगी शहर की अधिकतर सड़कें : अमनदीप
विज्ञापन

नगरपालिका चेयरपर्सन ने अग्रसेन मार्ग का उद्घाटन किया
फोटो नंबर-31
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। नगरपालिका चेयरपर्सन अमनदीप शर्मा ने रविवार को अग्रसेन मार्ग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि शहर में बनने वाली अधिकतर सड़कें रबड़ की ही होंगी। ताकि लोगों को सड़कें बनवाने के लिए बार-बार गुहार न लगानी पड़े।

उन्होंने कहा कि नगरपालिका के पास शहर के सभी वार्डों के विकास के लिए करोड़ों रुपये की ग्रांट पड़ी है, जिसे 31 मार्च तक खर्च किया जाना हैं। सभी वार्डों में विकास होगा, वहीं हुड्डा की तीनों कॉलोनियों में सड़कों के साथ-साथ स्ट्रीट लाइटें और ओपन जिम लगाई जाएंगी। सभी मुख्य मार्गों व सार्वजनिक स्थानों पर हाईटेक शौचालय बनाने का कार्य इसी माह शुरू हो जाएगा। तमाम चौराहे को भी सुंदर लुक देकर बढ़ रहे यातायात के मद्देनजर सांकेतिक बोर्ड व रेड लाइट लगाई जाएंगी। हुड्डा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान मिलखी राम अग्रवाल ने कहा कि नगरपालिका द्वारा जो अब विकास के लिए पिटारा खोला गया है, यह एक सराहनीय कार्य है। इस अवसर पर राजेश पिंटू, बलकार बल्लू, कमल चौधरी, वेदराज वाल्मीकि, सलिंद्र गागट, नीतू रानी, सीमा रानी, रिम्पल रानी, मीनू गर्ग, जैली सिह, गुरनेक, अजय सिगला, दलबीर सिंह, अजैब सिह, नवनीत गोयल, हरपाल सिह, श्याम लाल शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, काला, जयपाल गर्ग, मुनी गर्ग, अधिवक्ता सतपाल जिंदल, पुरुषोत्तम दास गर्ग आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed