{"_id":"5beb1c63bdec22699f12740a","slug":"71542134883-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकल जी हम पर तरस खाओ हम हैं आपके बच्चे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकल जी हम पर तरस खाओ हम हैं आपके बच्चे...
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकल जी हम पर तरस खाओ, हम हैं आपके बच्चे...
- विद्यार्थियों ने दुकानदारों से की स्कूल के गेट पर गंदगी न डालने की अपील
फोटो नंबर-10
कलायत। राजकीय कन्या प्राथमिक स्कूल के सामने लगे गंदगी के ढेर व बेसहारा पशुओं से तंग आए विद्यार्थियों व शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। स्कूली बच्चों ने बाद में दुकानों पर जाकर अपील करते हुए कहा कि हम भी आपके बच्चे हैं, हमें स्वच्छता में रहने का अधिकार दो। छोटी-छोटी स्कूली छात्राओं व अध्यापकों ने स्कूल के गेट पर लगातार आधा घंटा तक नारेबाजी की। मास्टर जयदेव कौशिक ने कहा कि रेलवे रोड पर स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय के गेट पर लोग गंदगी के ढेर लगा देते हैं, जिसके कारण से स्कूली में आने का रास्ता ही नहीं बचता। कई बार कचरे में ढेर में गिर कर छोटी छोटी बालिकाएं चोटिल हो चुकी हैं। उधर रेलवे रोड पर स्थित वरिष्ठ माध्यमिक कन्या स्कूल की चारदीवारी के पास भी कचरे के ढेर सदैैव लगे रहते हैं।