{"_id":"5be86dfebdec2269be332d88","slug":"71541959166-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में धान की खरीद ना होने पर किसानों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में धान की खरीद ना होने पर किसानों ने की नारेबाजी
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी में धान की खरीद ना होने पर किसानों ने की नारेबाजी
आढ़ती एसोसिएशन ने कहा-उठान ना होने के कारण रविवार को बंद रखी गई खरीद
फोटो संख्या-24
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। अनाज मंडी में खरीद ना होने के कारण परेशान किसानों ने जमकर नारेबाजी की। उधर, आढ़ती एसोसिएशन का कहना है कि मंडी में धान का उठान ना होने के कारण जाम की स्थिति बनी हुई है। इसी कारण रविवार को खरीद कार्य बंद रखा गया।
किसान कर्मवीर, मल सिंह, राजीव, बृज लाल, धोला, सलिंद्र कौलेखां, जोरा बड़सीकरी, सुरेंद्र ढूंढवा, रमेश रामगढ़, बलिंद अंबरसर, सुखपाल बात्ता आदि ने बताया कि अनाज मंडी धान से लबालब भर चुकी है लेकिन अधिकारी मिलरों से मिलीभगत कर किसानों को लूट रहे हैं। किसान द्वारा 6 माह तक खून पसीना एक करके धान की फसल को तैयार करता है लेकिन मंडी में फसल लाए जाने के पश्चात खरीद एजेंसी धान को खरीदने में आनाकानी कर रही है।
उठान ना होने से हुई जाम की स्थिति, इसी कारण बंद रखी गई एक दिन के लिए खरीद
मंडी आढ़त एसोसिएशन प्रधान जयदीप राणामंडी में धान की आवक में तेजी बनी हुई है। किसानों को अपना अनाज उतारने के लिए स्थान न मिलने के कारण परेशान का सामना करना पड़ रहा है। जिसका कारण उठान ना होना है। इसी कारण कलायत मंडी आढ़त एसोसिएशन द्वारा रविवार को खरीद न करवाए जाने का निर्णय लेना पड़ा। जिसके चलते शनिवार को ही यह ऐलान कर दिया गया कि रविवार को धान की नीलामी नहीं होगी। करीब पचास हजार बैग धान के पड़े हुए हैं, जिसमें से करीब पच्चीस हजार बैग ऐसे हैं, जो व्यापारियों या एजेंसी द्वारा खरीदे हुए हैं, मगर उनकी लदाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी के चेयरमैन संजीव राणा ने कहा कि सीजन के दौरान मंडी में व्यवस्था को सुचारू रखना मार्केट कमेटी का कार्य है। मंडी में बैगों को उठवा शैड खाली करवाने बारे मार्केट कमेटी कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए गए है ताकि जरूरत पडने पर ये शैड किसानों के काम आ सके।