{"_id":"5a5112344f1c1baa268b803a","slug":"71515262516-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार जो बिल लाने जा रही है, उससे बैंक दीवालिया होने पर नहीं मिलेगा लोगों को उनका पैसा-बजरंग दास गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार जो बिल लाने जा रही है, उससे बैंक दीवालिया होने पर नहीं मिलेगा लोगों को उनका पैसा-बजरंग दास गर्ग
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने शनिवार को व्यापारियों से बातचीत की। इसके उपरांत कैथल क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ऐसा बिल लाने जा रही है कि अगर बैंक दिवालिया हो जाता है तो जमाकर्ता के कितने भी रुपये जमा हों उसमें से उसे सिर्फ एक लाख रुपये ही मिलेंगे। अगर केंद्र सरकार ऐसा कानून पास करती है तो देश की आम जनता बर्बाद हो जाएगी।
राष्ट्रीय महासचिव बजरंग दास गर्ग ने कहा कि बैंक के दिवालिया होने पर पूरा भुगतान केंद्र सरकार को करना चाहिए। देश का व्यापारी, किसान, कर्मचारी, मजदूर व आम जनता रात-दिन मेहनत करके अपनी कमाई को बैंकों में जमा कराता है। अगर जमाकर्ता को रुपये वापस नहीं मिले तो वह बेघर हो जाएगा। कोई भी व्यक्ति बैंक में एफडी कराता है तो बैंक उसे 6.5 प्रतिशत ब्याज देती है। अगर व्यापारी व्यापार करने के लिए बैंक से लोन लेता है तो बैंक उससे 13 प्रतिशत तक ब्याज लेती हैं। अगर कोई भी व्याक्ति बैंक में लेन-देन करे तो बैंक उस पर खर्चा लेता हैं। उन्होंने कहा कि जिन वस्तुओं पर टैक्स कम था उस वस्तुओं पर जीएसटी में टैक्स बढ़ा दिया गया, जिन वस्तुओं पर टैक्स नहीं था जैसे- कपड़ा, चीनी, खेती में उपयोग आने वाली दवाई, खाद आदि अनेकों ऐसे वस्तुओं को जीएसटी के दायरे में लाकर टैक्स लगा दिया गया। जो पैट्रोल व डीजल देश के किसान, कर्मचारी, मजदूर, आम जनता के उपयोग में आता है उस पर टैक्स व एक्साइज ड्यूटी दोनों मिलाकर 57 प्रतिशत टैक्स है। उसे जीएसटी के दायरे में ना लाना जनता के साथ नाइंसाफी हैं। इस अवसर पर श्रवण गोयल, राजीव गुप्ता, शिव नारायण गोयल, मोहन मित्तल, संजय गर्ग, अशोक गोयल, अशोक गोयल, ओम प्रकाश भारती, राधे श्याम, राहुल सरार्फ, प्रवीन खुरानिया आदि मौजूद थे।
सरकार के बिल से बैंक के दिवालिया होने पर नहीं मिलेगा लोगों का पैसा : गर्ग
फोटो संख्या-6