{"_id":"59c7fd8d4f1c1b8a688b6630","slug":"71506278797-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकि दलित समाज को एकजुट होकर मोदी व खट्टर सरकार के खिलाफ लडनी होगी आर-पार की लड़ाई-सुरजेवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्मीकि दलित समाज को एकजुट होकर मोदी व खट्टर सरकार के खिलाफ लडनी होगी आर-पार की लड़ाई-सुरजेवाला
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाल्मीकि दलित समाज को एकजुट होकर लड़नी होगी आर-पार की लड़ाई : सुरजेवाला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अखिल भारतीय कांग्रेस के मीडिया प्रभारी एवं विधायक रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि वाल्मीकि दलित समाज को भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़नी होगी। क्योंकि भाजपा गरीबों का आरक्षण खत्म करने का षड्यंत्र रच रही है। आरएसएस प्रमुख के बयानों से यह स्पष्ट है कि भाजपा आरक्षण पर पुनर्विचार की साजिश रच रही है। कैथल के महर्षि वाल्मीकि सामुदायिक केंद्र में आयोजित जिलास्तरीय वाल्मीकि सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुरजेवाला ने दलित समाज का यह आह्वान किया। इस सम्मेलन का आयोजन गुहला-चीका के पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी ने किया। जिसमें उन्होंने जिले में 60 हजार वाल्मीकि मतदाताओं की अनदेखी का सरकार पर आरोप लगाया।
सुरजेवाला ने केंद्र व हरियाणा में दलित सबप्लान को खत्म करने के निर्णय को एक बड़ी साजिश करार देते हुए कहा कि यह कदम गरीबों व दलितों की सरकारों के बजट में सीधे सीधे हिस्सेदारी को खत्म करना है। इसका सीधा प्रभाव अनुसूचित जाति और विशेष रूप से वाल्मीकि समाज के लोककल्याण की सभी योजनाओं पर विपरीत तौर से पड़ेगा और सरकारी खजाने में गरीब की हिस्सेदारी खत्म हो जायेगी। हरियाणा में तो वाल्मीकि समाज से चुनकर आए भाजपाई विधायकों की जान तक खतरे में और उनका सरेआम अपमान किया जा रहा है। मुलाना से विधायक संतोष सारवान चौहान पर भाजपा आरएसएस के लोगों द्वारा जानलेवा हमले की चर्चा करते हुए कहा कि इस पर आज तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? बवानीखेड़ा से विधायक बिशम्बर वाल्मीकि ने तो यहां तक कह दिया है कि उनके साथ मुगलों जैसा व्यवहार हो रहा है। मोदी सरकार ने सरकारी नौकरियों में दलितों की हिस्सेदारी लगभग खत्म कर दी है। जबकि कांग्रेस कार्यकाल में 11 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्तियां, हर घर में निशुल्क पानी की टंकी, चौकीदारों की तनख्वाह व ड्रेस में इजाफा, वाल्मीकि धर्मशालाओं का निर्माण व समान अधिकार तथा निवास देने वाली अनेकों योजनाएं क्रियान्वित हुई।
पूर्व विधायक फूलसिंह खेड़ी ने समस्त वाल्मीकि समाज के साथ मिलकर रणदीप सुरजेवाला को महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा भेंट की। मुख्य अतिथि के पहुंचने पर डा. मेवा सिंह, नफे सिंह और धूपसिंह ने उन्हें पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। पूर्व विधायक ने कहा कि कैथल जिले में लगभग 60 हजार वाल्मीकि समुदाय के वोट हैं लेकिन केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने इस वर्ग की अनदेखी कर गरीब की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है।
विज्ञापन
इस सम्मलेन को प्रदेशभर से आए कांग्रेस नेताओं रणवीर मान, सतबीर भाणा, बिल्लू चंदाना व वाल्मीकि समाज के एडवोकेट राकेश खानपुर, सुरेंद्र रांझा, विनोद वाल्मीकि, चांदी राम आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, बढीश, सुभाष संगतपुरा, सुभाष ककहेडी, धर्मबीर नरड, कर्ण खेडी, रामेहर कमालपुर, अरुण राणा, राजेन्द्र माघोमाजरी, पूर्व सरपंच रतिराम नैना, धुप सिंह, बलवान बालू, नफे सिंह, जोगिंद्र बलबेहडा, बसौ चंदाना, संजय हजवाना, नाथूराम सरपंच, विक्रम मालखेडी, दलेल, रघुबीर रंगा, कैलाश वाल्मीकि, जगन्नाथ वाल्मीकि, रामसिंह वाल्मीकि बलवंती, अश्विनी वाल्मिक, बलिन्द्र वाल्मीकि जसवंती, कुलदीप वाल्मीकि सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
- कैथल के महर्षि वाल्मीकि सामुदायिक केंद्र में गुहला से पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी की अध्यक्षता में वाल्मीकि सम्मेलन
जिले में 60 हजार वाल्मीकि मतदाता, अनदेखी कर रही हैं प्रदेश व केंद्र सरकार-फूल सिंह खेड़ी
फोटो संख्या-28 व 29