{"_id":"59c6aed14f1c1b35688b6286","slug":"71506193105-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुम्हें याद होगा दो वरदान दिए थे, मरते हुई को मैने प्राण दिए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुम्हें याद होगा दो वरदान दिए थे, मरते हुई को मैने प्राण दिए थे
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुम्हें याद होगा दो वरदान दिए थे, मरते हुई को मैंने प्राण दिए थे
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। बाबा नारायण दास रंग मंच क्लब की ओर से आयोजित राम लीला के तीसरे दिन राम वनवास के दृश्य को दिखाया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि भाजपा युवा नेता संदीप सैनी ने रिबन काट कर शुभारंभ किया। सैनी ने कहा कि हमें भगवान राम, भाई लक्ष्मण व माता सीता के आदर्श पर चल कर जीवन को सफल बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राम लीला में हम राम को तो याद करते हैं लेकिन हमें उनके आदर्श को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। राम वनवास के दृश्य में कैकेई ने कहा कि के मेरे स्वामी तुम्हें याद होगा दो वरदान दिए थे, मरते हुई को मैने प्राण दिए थे। दशरथ ने कहा कि भुला दूं मै कैसे कि दो वरदान दिए थे लेकिन जो केकई तूं वरदान मांग रही है इससे अच्छा तो तूने मेरी जान ही न बचाई होती। हार कर दशरथ ने दो वरदान भगवान राम को 14 वर्ष का वनवास व भरत को राज तिलक का वरदान दे दिया। रामलीला में दशरथ के रोल में मांगे राम शर्मा, कैकेई के रोल में अश्वनी शर्मा ने भूमिका निभाई। इस अवसर पर कंवरभान शर्मा, अमरजीत, जयपाल राही, बिट्टू गोल्डन, रितिक शर्मा मौजूद रहेे।