फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   7.09 lakh rupees defrauded, report on four people

Kaithal News: झांसा देकर ठगे 7.09 लाख रुपये, चार लोगों पर रिपोर्ट

Sat, 11 May 2024 01:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 11 May 2024 01:30 PM IST
विज्ञापन
7.09 lakh rupees defrauded, report on four people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बेटे का रिश्ता करने के नाम पर पहले चार आरोपियों ने एक व्यक्ति को अपने जाल में फंसा लिया। बाद में अपनी बेटी की सगाई करवाकर और दामाद को नौकरी लगवाने के नाम पर लड़के के पिता से सात लाख नौ हजार रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी महावीर ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दी कि विराट नगर पानीपत निवासी विकास, उसकी पत्नी कविता, उसका लड़का अमन व विकास का मामा के साथ उसके दोस्त अमरजीत मान की जान पहचान थी। आरोपियों ने अमरजीत को बताया कि उन्हें लड़की की शादी करनी है, अगर कोई अच्छा लड़का हो तो हमें बताओ। अमरजीत मान ने शिकायतकर्ता के बेटे अंकित के बारे में बता दिया। अमरजीत मान को आरोपियों के चाल के बारे में कुछ भी पता नहीं था।
विज्ञापन


उसने अमरजीत के कहने पर आरोपियों को उसका बेटा दिखा दिया। आरोपियों ने भी अपनी लड़की उसके परिवार के सदस्यों को दिखा दी। छह फरवरी 2024 को लड़की की गोद भराई करवा दी। इसके बाद आरोपियों का फोन आया कि वे उसके बेटे को सरकारी नौकरी पर लगवा देंगे और सीआरपीएफ में नौकरी निकली हुई है। ऐसा कहकर आरोपियों ने उससे अलग-अलग समय में सात लाख नौ हजार रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद उन लोगों ने आज तक उसके बेटे को नौकरी पर नहीं लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं रुपया वापस मांगने पर वापस भी नहीं दिए। साथ ही उसके बेटे के साथ हुआ लड़की का रिश्ता भी तोड़ दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त आरोपी अपनी लड़की के मार्फत कई अन्य लोगों से रिश्ता करवाने के नाम पर पैसे ठग चुके हैं। आरोपियों ने उसके साथ सात लाख नौ हजार रुपये की ठगी की है। जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed