फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   69 colonies of the city will be legal soon

शहर की 69 कॉलोनियां जल्द होंगी वैध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
69 colonies of the city will be legal soon
शहर की 69 कॉलोनियां जल्द वैध होंगी। प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश की 2000 अवैध कॉलोनियों को वैध करने का फैसला लिया गया है। अब विधानसभा में ये प्रस्ताव पारित होना है।
विज्ञापन

इससे पूर्व पूरे प्रदेश की 600 कॉलोनियों का पंजीकरण हुआ है। नियमानुसार जो कॉलोनी रजिस्टर्ड होगी, उसी को नियमित किया जाएगा। कैथल शहर में 69 ऐसी कॉलोनियां हैं, जिनके लिए सर्वे करके डीटीपी कार्यालय ने सरकार को रिपोर्ट भेजी थी। सरकार ने इन कालोनियों की सर्वे रिपोर्ट को नगर परिषद कार्यालय के माध्यम से पुष्टि करवाए जाने के लिए लिखा था।
विज्ञापन

नगर परिषद द्वारा की जानी है 69 कॉलोनियों के सर्वे रिपोर्ट की पुष्टि
डीटीपी कार्यालय की ओर से शहर में चारों ओर विकसित हो चुकी 69 अवैध कॉलोनियों में रिहायशी इलाके, खाली इलाके सहित वैध होने के संबंध में आवश्यक औपचारिकताओं का सर्वे करके विभाग को फाइनल सूची भेजी थी। जिसमें बताया गया है कि पूरे जिले में 152 तो कैथल शहर में 69 ऐसी कॉलोनियां हैं, जो नियमों पर खरा उतरती हैं। इन्हें पक्का किया जा सकता है। डीटीपी विभाग मुख्यालय ने इसके लिए नगर निकाय को पत्र लिखकर इस सर्वे की एक तरह से जांच के लिए लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद एमई राजकुमार शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों चुनावी कार्य में व्यस्तता के कारण यह कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है। वे पता करवाएंगे कि इस मामले में कहां तक कार्रवाई हुई है।
नगर परिषद ईओ कुलदीप मलिक ने कहा कि विभागीय अधिकारियों के आदेशानुसार कॉलोनियों के सर्वे रिपोर्ट की पुष्टि कर जल्द ही रिपोर्ट सरकार को भेज दी जाएगी।
डीटीपी अनिल नरवाल ने कहा कि पूरे जिले से 150 से अधिक कॉलोनियों का सर्वे करवाकर विभाग को भेज दिया है। जैसे विभाग के आदेश आएंगे, आगे उनका पालन किया जाएगा।

कालोनियों के वैध होने से मिलेंगी सुविधाएं-
सरकार द्वारा कॉलोनियों को वैध कर दिया जाता है तो इनमें रहने वाले हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। सबसे बड़ी परेशानी इस समय बिजली कनेकशन की है। जो अवैध कॉलोनियों में नहीं दिया जा रहा। इसके अलावा उनके वैध होने पर वहां सीवरेज, पेयजल, सड़कें व अन्य सुविधाएं नगर परिषद द्वारा मुहैया करवाई जाएंगी। जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed