फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   शहर में 10 घंटे तक बती रही गुल, परेशानी, लाल बती भी हुई बंद

शहर में 10 घंटे तक बती रही गुल, परेशानी, लाल बती भी हुई बंद

Sun, 03 Feb 2019 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
शहर में 10 घंटे तक बती रही गुल, परेशानी, लाल बती भी हुई बंद
शहर में 10 घंटे तक बत्ती रही गुल, सर्दी में लोग रहे परेशान
विज्ञापन

जींद रोड पर स्थित 132 केवी सब स्टेशन में आया फॉल्ट, दिन भर ठीक करने में जुटे रहे विभागीय कर्मचारी
बिजली आपूर्ति न होने से दैनिक कार्यों सहित दुकानों में मैकेनिकल व अन्य कार्य करने में आई परेशानियां, देर शाम 7 बजे तक भी नहीं हुई थी बिजली आपूर्ति बहाल
फोटो नंबर-33 व 34
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शनिवार को जींद रोड पर स्थित 132 केवी सब स्टेशन में आए फॉल्ट के कारण सीवन गेट क्षेत्र को छोड़कर करीब-करीब पूरे शहर में बिजली आपूर्ति ठप रही। जिस कारण लोगों को सर्दी के मौसम में दैनिक कार्य करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही दुकानदारों को भी मैकेनिकल कार्य करने में काफी दिक्कतें हुईं। देर शाम 7 बजे तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। जिस कारण दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे नजर आए।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे बाधित हुई बिजली आपूर्ती : शनिवार सुबह 10 बजे अचानक बिजली आपूर्ती बंद हो गई। इसके घंटों बाद तक लोग बिजली का इंतजार करते रहे। लेकिन जब लोगों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए तो लोगों ने बिजली विभाग में संपर्क किया। उन्हें वहां से बताया गया कि जींद रोड स्थित 132 केवी में खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बंद है। इसके बाद लोग देर सांय तक दुकानों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों में हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। लोहा मार्केट, रिपेयर संबंधी सभी दुकानों, दुकानों में इलेक्ट्रॉनिक कांटे, वेल्डिंग करने वाले दुकानदार परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली से संबधित कारोबारियों को अधिक हुई परेशानी : दुकानदार अकील ने बताया कि उसका वेल्डिंग का कार्य है। लेकिन सुबह से लाइट न होने के कारण वह पूरे दिन में 200 रुपये तक का कार्य नहीं कर पाया है।
पिहोवा चौक पर छोटू राम चौक पर बंद हुई लाल बत्ती : पूरा दिन लाइट ने होने के कारण मजबूरन नप के कर्मचारियों को शनिवार को पिहोवा चौक पर छोटू राम दोनों ही चौका पर लाइट बंद करनी पड़ी।
बिजली विभाग के एक्सईन भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 132 केवी सब स्टेशन में आई खराबी को ठीक किया जा रहा है। इसके कारण लघु सचिवालय व पिहोवा चौक के फीडरों से जिन कालोनियों में बिजली आपूर्ति होती है, उनमें बिजली बंद रही। सीवन गेट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल रही। शाम तक इसे भी बहाल कर दिया जाएगा।

घने कोहरे में रेंगते रहे वाहन चालक
पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण शीत लहर का प्रकोप जारी
फोटो नंबर-01 से 03
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पहाड़ों में लगातार हो रही तेज बारिश के साथ बर्फबारी के कारण शीत लहर का प्रकोप जारी है। मौसम में आए बदलाव के साथ ठंड भी लगातार बढ़ रही है। पिछले दो दिन दिनों से आसमान में बादल चाल बनी हुई है, जिस कारण लोग ठंड से अधिक ठिठुरे है। वहीं हवा तेज होने का असर भी जिले के तापमान पर देखने को मिल रहा है। पिछले सप्ताह की अपेक्षा अब जिले के अधिकतम तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा चुकी है।
शनिवार को सुबह से ही आसमान में घना कोहरा छा गया। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे के बाद आसमान में हल्की धूप दिखाई दी। लेकिन कुछ ही समय बाद दोबारा से बादल छा गए और ठंडी हवा भी तेज हो गई। मौसम वैज्ञानिकों को अनुसार अभी अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। इसके साथ ही हल्की बारिश की भी संभावना है। सुबह ठंडी हवा चलने से बच्चे ठिठुरते नजर आए।
16.5 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान : शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर करीब पांच किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ठंडी हवा चली, जिसमें 50 प्रतिशत तक नमी दर्ज की गई। अभी अगले दो दिनों तक तापमान में गिरावट आने की संभावना बनी रहेगी।

फिर बढ़ी गर्म कपड़ों की डिमांड : शनिवार को दोपहर तक कोहरा जारी रहने के कारण बाजार भी काफी सुनसान दिखाई। लेकिन दोपहर को थोड़ी धूप खिलते ही फिर से गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई। जिस कारण लोगों ने गर्म कपड़ों की जमकर खरीदारी की।
अलाव बनी सहारा : अधिक सर्दी के कारण शनिवार को अधिकतर स्थानों पर लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते हुए दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed