{"_id":"5a5cf7824f1c1b83268b49ca","slug":"61516042114-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माजरा ने विरोध किया बैकफुट पर आया प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माजरा ने विरोध किया बैकफुट पर आया प्रशासन
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सेक्टर 19 व 20 की ग्रीन बेल्ट में बने ताऊ देवी लाल पार्क के नाम को बदलकर टाउन पार्क किए जाने से नया विवाद खड़ा हो गया। पार्कों में प्रशासन ने कुछ दिन पहले टाउन पार्क लिखवा दिया। जिसका इनेलो ने पुरजोर विरोध करते हुए प्रशासन को चेतावनी दे डाली। प्रशासन ने इनेलो की इस चेतावनी के बाद सोमवार शाम यू-टर्न लिया और टाउन पार्क की जगह फिर से ताऊ देवी लाल टाउन पार्क लिखवा दिया। इनेलो नेता रामपाल माजरा ने चेतावनी दी थी कि यदि प्रशासन पार्क का नाम ताऊ देवी लाल पार्क नहीं लिखवाया तो इनेलो खुद लिख देगी। कोई रोकने आएगा तो उससे निपटना भी हम जानते हैं।
दरअसल सेक्टर 19 व 20 में जिला प्रशासन ने मोटे अक्षरों में टाउन पार्क लिखवा दिया। सेक्टर 19 व 20 दोनों पार्कों में लिखा गया है कि सेक्टर 19 के टाउन पार्क में आने पर आपका स्वागत है। इस तरह से जिस पार्क का पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने 12 अगस्त 2002 में तत्कालीन मंत्री धीरपाल सिंह व तत्कालीन विधायक लीला राम की मौजूदगी में बतौर ताऊ देवी लाल टाउन पार्क के नाम से शुभारंभ किया था। उसका नाम अब टाउन पार्क हो गया था।
इसे पढ़कर इनेलो नेताओं व कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने अपने आवास पर बुलाए संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कैथल जिला प्रशासन भाजपा की अंधभक्ति में इतना अंधा हो गया है कि वह किसानों, गरीब, मजदूर जनता के रहबरे आज्म ताऊ देवी लाल के नाम को पत्थरों व पार्कों से मिटाने जैसा कुकृत्य करने लगा है। प्रशासन ने दुस्साहस करते हुए सेक्टर 19 व 20 के ग्रीन बेल्ट में बनाए गए ताऊ देवी लाल के नाम से बने पार्क का नाम बदलकर सेक्टर 20 टाउन पार्क कर दिया। इसी प्रकार से सेक्टर 19 के पार्क को भी ताऊ देवी लाल के नाम से बदलकर टाउन पार्क सेक्टर 19 कर दिया। जो अधिकारियों के दुस्साहस की अति है। प्रशासन ने यदि शीघ्र ही इस पार्क का नाम फिर से ताऊ देवी लाल नहीं किया तो इनेलो खुद यहां ताऊ देवी लाल पार्क लिख देगी। यदि कोई रोकने का प्रयास करेगा तो हम उनसे निपटना भी खूब जानते हैं। जब वे पार्क में गए तो उन्हें यह देखकर दुख पहुंचा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला द्वारा सेक्टर 19 व 20 में ताऊ देवी लाल के नाम से जो पार्क बनाया था, उसका नाम बदलकर टाउन पार्क कर दिया गया है और मोटे-मोटे अक्षरों में यह नाम भी लिख दिया।
विज्ञापन
हमारे दिलों में बसते हैं ताऊ देवी लाल
माजरा ने कहा कि लोगों के दिलों पर राज करने वाले ताऊ देवी लाल के नाम को पत्थरों व शिलाओं से मिटाने का प्रशासन प्रयास कर रहा है। लेकिन यह भूल गया है कि उनका नाम प्रत्येक हरियाणवी के दिल में अंकित हैं। किसानों के मसीहा ताऊ देवी लाल ने बुढ़ापा पेंशन शुरू करवाई। बेरोजगारी भत्ता, विद्यार्थियों के लिए निशुल्क यात्रा, किसानों के कर्ज माफ करने, साइकिल, रेडियो से टेक्स हटवाने सहित अनेकों ऐसी योजनाएं चलाईं, जिनसे आम जनता का जीवन सुधरा और आज भी ये योजनाएं लागू हैं। इतना ही नहीं उनकी लोकप्रियता को देखते हुए ताऊ देवी लाल को देश के पीएम बनाने का भी फैसला हो गया था, लेकिन त्यागमूर्ति ताऊ देवी लाल ने यह ताज वीपी सिंह के सिर पर रख दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री जैसे पद को भी ठुकराने में देर नहीं लगाई। किसानों के मसीहा की सीख का ही महत्व है कि संसद में उनकी प्रतिमा स्थापित है और दिल्ली में किसान घाट उन्हीं के सम्मान में बनाया गया है। इस अवसर पर उनके साथ लाला टेकचंद सजूमा व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ईश्वर मेहला भी मौजूद थे।
विरोध की सूचना मिलने पर प्रशासन का यू-टर्न, शाम तक पार्कों में लिखवाया गया ताऊ देवी लाल टाउन पार्क : माजरा द्वारा विरोध किए जाने की सूचना प्रशासन को मिली तो प्रशासन ने यू-टर्न ले लिया। हुडा में कनिष्ठ स्तर के जो अधिकारी आला अधिकारियों के आदेश पर नया नाम लिखने की बात कह रहे थे। वही सोमवार शाम तक पार्क में ताऊ देवी लाल का नाम अंकित कर दिया गया।
मुझे रिकॉर्ड का पता नहीं है कि पार्क का नाम क्या था? जब से मैंने ज्वाइन किया है, तब से टाउन पार्क ही सुन रही हूं। रिकॉर्ड देखकर पता किया जाएगा कि नाम क्या है। यदि रिकॉर्ड में नाम होगा तो इसे ठीक कर दिया जाएगा।
कमलप्रीत कौर, प्रशासक हुडा एवं एसडीएम, कैथल।
मेरे लिए तो यह नई सूचना है कि पार्क का नाम बदला गया है। इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। पता करवाया जाएगा कि यह किस स्तर पर हुआ है। मैंने पार्क का नाम बदलने के कोई आदेश जारी नहीं किए हैं।
सुनीता वर्मा, डीसी, कैथल।
ताऊ देवी लाल पार्क का नम बदल कर टाउन पार्क कर दिया, इनेलो ने किया विरोध तो बैकफुट पर आया प्रशासन, बदला नाम
माजरा ने विरोध किया बैकफुट पर आया प्रशासन
ताऊ देवी लाल पार्क की जगह लिखा सेक्टर 19 व 20 के पार्कों में लिखवा दिया था टाउन पार्क में आने पर आपका स्वागत है....
सेक्टर 19 व 20 की ग्रीन बेल्ट में बने ताऊ देवी लाल पार्क का नाम बदला
पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने सोमवार दोपहर को पत्रकार वार्ता बुलाकर विरोध किया तो शाम को प्रशासन ने फिर लिखवाया ताऊ देवी लाल पार्क
माजरा ने दी थी चेतावनी-यदि शीघ्र नाम बदलकर ताऊ देवी लाल पार्क नहीं किया तो इनेलो खुद लिख देगी नाम
कोई रोकेगा तो हमें उससे निपटना आता है
डीसी ने किया इंकार, कहा-हम क्यों नाम बदलेंगे
फोटो संख्या-7, 8 व 11