फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आरकेएसडी कॉलेज के चुनाव में सर्वसम्मति के प्रयास..

आरकेएसडी कॉलेज के चुनाव में सर्वसम्मति के प्रयास..

Thu, 09 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
आरकेएसडी कॉलेज के चुनाव में सर्वसम्मति के प्रयास..
आरकेएसडी कॉलेज के चुनाव में सर्वसम्मति के प्रयास..
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। प्रदेश की जानी-मानी शैक्षणिक संस्था आरकेएसडी की प्रबंधक समिति के होने वाले चुनाव के लिए इस बार अप्रत्याशित तौर से सहमति बन सकती है। सतीश बंसल गुट और भाजपा नेता अरुण सर्राफ की ओर से किए गए प्रयासों से ऐसी संभावनाएं बनती दिख रही हैं। हालांकि अभी तक किसी ने भी यह स्पष्ट नहीं किया है कि 24 दिसंबर को होने वाले चुनावों को लेकर क्या स्पष्ट स्थिति रहेगी, लेकिन बताया जा रहा है कि अंदरखाने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के चयन को लेकर बातचीत चल रही है। प्रारंभिक दौर की दो बैठकें आयोजित भी हो चुकी हैं।
24 दिसंबर को है जानी-मानी शैक्षणिक संस्था का चुनाव:- 24 दिसंबर को हरियाणा की जानी-मानी शैक्षणिक संस्था आरकेएसडी कॉलेज का चुनाव होना है। 50 के दशक में स्थापित हुई इस संस्था के तमाम विद्यार्थी देख-विदेश में नाम रोशन कर रहे हैं। इधर, संस्था के चुनाव के लिए 3714 सदस्यों के परिवारों की भी कॉलेज चुनाव पर नजर है। पूर्व में दो गुटों में चुनाव होता आया है। जिसमें सतीश बंसल अथवा स्व. युधिष्ठिर कुमार मंगल ग्रुप और सुभाष मित्तल ग्रुप शामिल रहा। सुभाष मित्तल ग्रुप चुनाव को लेकर ज्यादा सक्रिय नजर नहीं आ रहा है। वहीं सतीश बंसल ग्रुप चुनाव होने की स्थिति में पहले ही चुनाव लड़ने का एलान कर चुका है।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने दर्ज करवाई हैं आपत्तियां:- उधर, बताया जा रहा है कि एक-दो ऐसे सदस्य सामने आए हैं, जो कभी आरकेएसडी कॉलेज की प्रबंधकीय कार्यों या चुनावों में पहले इतने ज्यादा सक्रिय नजर नहीं आए। उन्होंने चुनाव को लेकर आपत्तियां दर्ज करवाई हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन मुख्यमंत्री के आदेशों के बीच इन आपत्तियों को किस स्तर से लेता है। वोटर लिस्ट में जिन पांच-छह बड़े परिवारों के पास सबसे ज्यादा वोटें हैं, उनमें से अभी तक मुखर होकर चुनाव का विरोध नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 सदस्यीय कॉलेजियम में होना है चुनाव:-इस बार प्रधान पद के लिए चुनाव सीधा होने की बजाय 21 सदस्यीय कॉलेजियम में होना है। सर्वसम्मति के प्रयासों के बीच यही सबसे बड़ी बाधा बताई जा रही है कि कुछेक कॉलेजियम में तो सर्वसम्मति आसानी से बन जाएगी। लेकिन 21 सदस्यीय कॉलेजियम में सहमति बनाना एक टेढ़ी खीर रहेगा। 21 कॉलेजियम सदस्य चुने जाने के बाद प्रधान सहित प्रबंधक समिति के अन्य पदों पर पदाधिकारियों का चुनाव होगा।
प्रारंभिक दौर की दो बैठकें:-सतीश बंसल ग्रुप और अरुण सर्राफ ग्रुप के मुख्य लोगों के बीच दो बैठकें हो चुकी हैं। अभी निर्णायक बैठक होने का इंतजार किया जा रहा है। जिसमें पता चल सकेगा कि चुनाव को लेकर सर्वसम्मति की बात कितनी हद तक सफल हो सकेगी। लेकिन पता यही चला है कि इस बार कॉलेज प्रबंधक समिति से जुड़े प्रबुद्ध लोग चुनाव की बजाय आम सहमति से ही पदाधिकारियों के चुनाव के पक्ष में हैं।
10 हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ रहे हैं राष्ट्रीय विद्या समिति की संस्थाओं में:-राष्ट्रीय विद्या समिति के बैनर तले आरकेएसडी पीजी कॉलेज, आरकेएसडी बीएड कॉलेज, आरकेएसडी फार्मेसी कॉलेज, आरकेएसडी पब्लिक स्कूल व आरकेएसडी संध्याकालीन कॉलेज में लगभग 10 हजार से अधिक विद्यार्थी विभिन्न कोर्स में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अभी पिछले सप्ताह ही कॉलेज को यूजीसी की ओर से ए ग्रेड मिला है। प्रिंसिपल ओपी गर्ग ने कहा कि कॉलेज की इस उपलब्धि में संस्थान से जुड़े हर व्यक्ति का सहयोग है।
आरकेएसडी प्रबंधक समिति से लंबे समय से जुड़े एवं पूर्व प्रधान सतीश बंसल ने कहा कि यह संस्थान की एक बड़ी उपलब्धि होगी, यदि सर्वसम्मति से चुनाव हो जाता है। पूरे प्रदेश में एक सकारात्मक संदेश जाएगा।

भाजपा नेता अरुण सर्राफ ने इशारों-इशारों में कहा कि कुछ हम झुकें, कुछ तुम झुको...तो बात बन ही जाएगी....। हम प्रयास कर रहे हैं। सर्वसम्मति हो जाती है तो यह संस्थानहित में होगा। सर्वसम्मति होने की स्थिति में चुनाव के समय होने वाले बेवजह विवाद भी टाले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed