{"_id":"6811237bdf4bb48a2d068027","slug":"5805-abortion-pills-recovered-from-the-house-kaithal-news-c-18-1-knl1004-635320-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मकान से 5,805 गर्भपात की गोलियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मकान से 5,805 गर्भपात की गोलियां बरामद
Wed, 30 Apr 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। स्वास्थ्य विभाग के साथ ड्रग्स कंट्रोल विभाग और एंटी नारकोटिक कंट्रोल की टीम ने शहर के चंदाना गेट स्थित एक मकान पर दबिश देकर पांच हजार से अधिक गर्भपात की दवाएं (एमटीपी किट ः मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी किट) बरामद की हैं। आरोपी का नाम विकास है और वह चंदाना गेट का निवासी है।
आरोपी इन्हें रखने संबंधी कोई लाइसेंस इत्यादि भी नहीं पाया गया। जांच के दौरान 5805 एमटीपी किट, 660 अनवांटेड 72 की गोलियां व 1536 मैनफाेर्स की गोलियां बरामद हुईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि जिस व्यक्ति से ये गर्भपात की दवाएं बरामद हुईं, उसने इनका कोई लाइसेंस नहीं लिया था। आरोपी करीब दो साल से अवैध तरीके से इन दवाओं को बेच रहा था।
स्वास्थ्य विभाग के पीएनडीटी के जिला नोडल अधिकारी डॉ. गौरव पूनिया ने बताया कि पुख्ता सूचना के बाद उनकी टीमें मौके पर पहुंची थी। इस संबंध में उन्हाेंने स्थानीय प्रशासन से बातचीत की थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में शहर थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन
डॉ. गौरव पूनिया ने बताया कि ये दवाएं गर्भ गिराने के काम में प्रयोग की जाती हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी किराये के मकान में रहता है। इसके मालिक को भी इस बारे में सूचना दी गई। वह इन दवाओं को कहां से लाता था और कहां बेच रहा था, इसके बारे में पूछताछ की जाएगी। डॉ. गौरव ने कहा कि ये पूरी तरह से प्रतिबंधित किट हैं। इनको केवल लाइसेंस वाले गायनाकोलॉजिस्ट ही रख सकते हैं।