{"_id":"69fa4be309f0afb9950c40d1","slug":"54-devotees-from-kaithal-leave-for-takht-sachkhand-nanded-kaithal-news-c-245-1-kht1013-148911-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कैथल के 54 श्रद्धालु तख्त सचखंड नांदेड़ के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कैथल के 54 श्रद्धालु तख्त सचखंड नांदेड़ के लिए रवाना
Wed, 06 May 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 06 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
रेलगाड़ी में सवार होने के लिए खड़े बुजुर्ग। डीपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र से विशेष रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से करीब 800 श्रद्धालु तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ (महाराष्ट्र) के दर्शन के लिए रवाना हुए। इस धार्मिक यात्रा में कैथल के 54 तीर्थ यात्री भी शामिल हैं।
जिला उपायुक्त अपराजिता ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी पहल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्ग श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यह विशेष ट्रेन तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ भेजी गई है, जिसका पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले पिछले महीने बुजुर्ग श्रद्धालुओं को अयोध्या में श्री राम लला के दर्शन भी करवाए गए थे।
डीसी ने कहा कि यह योजना 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। इसके तहत ऐसे वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता दी जाती है, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये तक है। अब तक प्रदेश के हजारों बुजुर्ग इस योजना का लाभ लेकर विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत अत्यंत समृद्ध है, जहां हजारों वर्षों से आस्था के केंद्र मौजूद हैं। हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि वह जीवन में कम से कम एक बार इन पवित्र स्थलों के दर्शन करे। सरकार की योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के पोर्टल पर पंजीकरण करना होता है, जिसके बाद सरकार यात्रा का पूरा कार्यक्रम तय करती है।
बुजुर्गों के चेहरों पर दिखी खुशी
विशेष ट्रेन में सवार होते समय बुजुर्ग श्रद्धालुओं के चेहरों पर उत्साह और प्रसन्नता स्पष्ट रूप से झलक रही थी। श्रद्धालुओं ने सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोग से उन्हें तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब के दर्शन का अवसर मिल रहा है, जो उनके जीवन का अविस्मरणीय अनुभव रहेगा।