{"_id":"5eadc11e8ebc3e90ad28fea7","slug":"500-hundred-rupee-scattered-on-road-kaithal-news-knl297733155","type":"story","status":"publish","title_hn":"करण विहार कालोनी में बिखरे मिले 500-500 के नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करण विहार कालोनी में बिखरे मिले 500-500 के नोट
विज्ञापन
04-कैथल। कर्ण बिहार कोलोनी स्थित मंदिर के पीछे झाड़ी में पड़े 500-500 रूपये के नोट।
- फोटो : Kaithal
जींद रोड पर स्थित करण विहार कॉलोनी में शनिवार को 500-500 रुपये के नोट बिखरे हुए मिले। नोटों के संक्रमित होने की आशंका के चलते किसी ने हाथ नहीं लगाया। इसके बाद कॉलोनी वासियों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्वास्थ्य विभाग ने नोट कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि करण विहार कॉलोनी में 500-500 रुपये के नोट बिखरे हुए हैं। यह सूचना मिलते ही पुलिस चौकी अनाज मंडी प्रभारी सहित पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस कर्मचारियों ने पूरी कॉलोनी में तीन से चार एकड़ में फैले अलग-अलग जगहों पर नोटों को ढूंढा और उन पर पत्थर आदि रख दिए, ताकि वे उड़ ना सकें। 500-500 रुपये के नोट एक जगह तो भारी मात्रा में थे। इसके अलावा एक पूरी कालोनी में घरों के सामने, कॉलोनी में खड़े गंदे पानी में व दीवारों के पीछे सहित खुले प्लाट में बिखरे हुए थे। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यहां तीन-चार युवक कई बाइकों पर तेजी से निकले। इसके बाद ये नोट दिखाई दिए। जिस पर पुलिस को सूचित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में एपीडोमॉलोजिस्ट शमशेर सिंह सहित चिकित्सीय स्टॉफ मौके पर पहुंचा और सभी नोटों को एक डिब्बे में रखकर जांच के लिए भेज दिया गया। थाना शहर प्रभारी नन्हीं देवी ने कहा कि सूचना मिली थी कि यहां नोट बिखरे हुए हैं। इन नोटों को कब्जे में लेकर जांच की जाएगी। जो भी मामला सामने आएगा, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
संक्रमण फैलाने की दृष्टि से फेंकने की आशंका
कोरोना संकट के बीच कई शहरों में इस तरह के नोट बिखरने की जानकारी प्राप्त हुई है। ऐसे में एक जगह पर इतनी संख्या में नोट बिखरे हुए मिलना आस-पास के लोगों में इस बात को लेकर डर नजर आया कि कहीं संक्रमण की आशंका के चलते इन नोटों को तो नहीं बिखरेगा गया। नोट क्यों और किसने बिखरे या रखें हैं, यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल इतनी संख्या में बिखरे हुए नोट मिलने से कालोनी वासी दहशत में आ गए और पुलिस को सूचित कर दिया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।