{"_id":"62129c198a03954e513e7bfb","slug":"500-cattle-ranchers-will-leave-from-kaithal-in-the-state-level-animal-exhibition-kaithal-news-knl99600845","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी में कैथल से करीब 500 पशुपालक होंगे रवाना, पंजीकरण जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी में कैथल से करीब 500 पशुपालक होंगे रवाना, पंजीकरण जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। पशुपालन एवं डेयरी विभाग हरियाणा द्वारा राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी जिला भिवानी के सेक्टर-13 स्थित मैदान में 25 से 27 फरवरी तक होगी। प्रदर्शनी में प्रदेशभर से पशुपालक अपने पशुओं को लेकर पहुंचेंगे। प्रदर्शनी में उत्तम नस्ल की गाय, भैंस, भेड़, बकरी, ऊंट, घोड़े, सूअर की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। कुल 53 श्रेणियों में विजेता पशुओं को इनाम दिए जाएंगे। प्रदर्शनी में पशुपालकों को भेजने के लिए सरकार द्वारा बसों का प्रबंध किया गया है। इसी कड़ी में 25 फरवरी से 27 फरवरी तक कैथल से बसें चलेंगी जिनमें पशुपालक पशु प्रदर्शनी में निशुल्क यात्रा कर सकते हैं।
पशुपालन विभाग के अनुसार जिले से भी 500 के करीब पशुपालकों के पहुंचने की संभावना है। वहीं 80 से 100 के करीब उन्नत किस्म के पशु भी जिले से मेले में जाएंगे। जिले से उत्तम नस्ल के पशुओं को इस पशु प्रदर्शनी में ले जाने और वापस लाने का खर्च तय रेट के अनुसार पशुपालन विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। पशुपालकों और पशुओं के खाने-पीने की व्यवस्था भी विभाग द्वारा की गई है। इसके अतिरिक्त पशु प्रदर्शनी में पशुपालकों के ज्ञानवर्धन के लिए विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान का प्रबंध किया गया है। राज्यस्तरीय पशु प्रदर्शनी का उद्घाटन हरियाणा के पशुपालन मंत्री जय प्रकाश दलाल करेंगे जबकि समापन समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।