{"_id":"68c86d3b6d8fbf6ba90b5100","slug":"438-challans-were-issued-this-month-in-the-special-campaign-kaithal-news-c-18-1-knl1004-739660-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विशेष अभियान में इस माह काटे गए 438 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विशेष अभियान में इस माह काटे गए 438 चालान
Tue, 16 Sep 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। यातायात एवं हाईवे पुलिस ने शहर में गलत लेन और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। सड़क हादसों की रोकथाम के उद्देश्य से 5 से 14 सितंबर तक मुख्य चौराहों व स्टेट हाईवे पर विशेष अभियान चलाया गया।
इस दौरान 438 चालान करने के साथ जुर्माना वसूला गया। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, अभियान में 262 चालान गलत लेन में वाहन चलाने वालों के, 155 चालान नशे में वाहन चलाने वालों के, जबकि 21 चालान प्रेसर हॉर्न व बुलेट से पटाखे बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने वालों के काटे गए। यह अभियान ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर नरेश कुमार की अगुवाई में चलाया गया।
पुलिस कर्मचारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की कड़ाई से पालना करने, सुरक्षित गति से वाहन चलाने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी। एसपी आस्था मोदी ने कहा कि जिला पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी जारी रखेगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
साथ ही आमजन को यातायात जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए नियमों की जानकारी देकर सड़क हादसों पर रोक लगाने का प्रयास किया जाएगा।