{"_id":"59ff53a54f1c1bd8538bb212","slug":"41509905317-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बासमती की बोली न होने के विरोध में किसानों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बासमती की बोली न होने के विरोध में किसानों ने की नारेबाजी
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बासमती की बोली न होने के विरोध में किसानों ने की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। अनाज मंडी में बोली न होने को लेकर दर्जनों किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय में जाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का आरोप था कि कमेटी अधिकारियों व खरीदारों की मिलीभगत के चलते जानबूझकर बोली को नहीं चलाया जा रहा है। बोली बगैर सभी खरीदार कम भाव में माल खरीद करते हैं। बोली पर जिस भाव बासमती धान बिकता है, बगैर बोली वहीं धान 200 रुपये क्विंटल तक सस्ता खरीद किया जाता है। मंडी से धान खरीद करने वाले एक या दो खरीद को छोड़कर कोई भी खरीदार बोली पर माल खरीद नहीं करता है। पिछले कई दिनों से आफर न होने का बहाना बनाकर खरीदार बोली तोड़ देते हैं और बगैर बोली तुरंत खरीद करना शुरू कर देते हैं।
रविवार किसान पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन एवं इनेलो नेता सतपाल टाया के नेतृत्व में एकत्रित हुए और कमेटी कार्यालय जाकर धान की बोली करवाने की मांग की, ताकि किसानों को मार्कीट रेट मिल सके। कमेटी सचिव चरणदास ने किसानों को आश्वासन दिलवाया कि वे सोमवार को सुबह 10 बजे खरीदारों के साथ मीटिंग करके बगैर बोली न खरीद करने के निर्देश जारी कर देंगे। किसानों ने बताया कि बोली पर बासमती धान 4015 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक गया था, लेकिन बगैर बोली एक ढेरी भी 4000 रुपये भी खरीद नहीं की गई। इस मौके पर फूल सिंह हाबड़ी, गुरमीत सिंह, नाथीराम सरपंच डीग, नीटू राणा टयोंठा, विरेंद्र राणा, सर्बजीत हाबड़ी, लाल सिंह टयोंठा, बजेंद्र राणा व सुरता सिरसल भी मौजूद रहे।
किसानों ने अधिकारियों पर लगाया मिलीभगत का आरोप
फोटो नंबर- 13