{"_id":"59c6adc64f1c1bff6c8b4bdf","slug":"41506192838-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के कारण पूंडरी में एक मकान की छत गिरी बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के कारण पूंडरी में एक मकान की छत गिरी बड़ा हादसा टला
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के कारण छत गिरी
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। बारिश के कारण वार्ड नंबर- 8 स्थित खटीक मोहल्ले में रहने वाले सोनू पुत्र जोगी राम के मकान की छत शुक्रवार को अचानक गिर गई। बचाव यह रहा कि जिस समय छत गिरी उस परिवार के सदस्य उस मकान के बाहर पड़ौस में बैठे हुए थे। घर में रखे हुए समान का काफी नुकसान हुआ। सोनू ने बताया कि घटना के कुछ देर पहले कमरे के अंदर बच्चे खेल रहे थे। कमरे की छत कड़ियों से बनी हुई थी। वह मजदूरी का कार्य करने वाला है। जिससे परिवार का पोषण ही मुश्किल से चलता है। मकान की छत बनाने के लिए उसके पास इतने पैसे भी नहीं है। जिसकी वजह से अब वह खुले में बैठने पर मजबूर है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से गुहार लगाई कि उसे कुछ आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। जिससे वह मकान की छत डलवा सके।