फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मौसम ने ली करवट, शाम को हुई हल्की बारिश

मौसम ने ली करवट, शाम को हुई हल्की बारिश

Sat, 23 Sep 2017 01:07 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
मौसम ने ली करवट, शाम को हुई हल्की बारिश
मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश हुई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल/राजौंद। मौसम ने शुक्रवार को फिर करवट ली। दोपहर को अचानक मौसम बदल गया। शाम तक पूंडरी, कैथल और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश भी हुई, जबकि कई जगह बूंदाबांदी हुई। मौसम के इस रुख से किसानों की धड़कनें बढ़ गई हैं। किसानों का कहना है कि, फसल तैयार है, यदि तेज बारिश होती है तो धान की पकी फसल को नुकसान हो सकता है। बारिश के कारण धान का दाना दागदार हो जाएगा। जिससे इसकी कीमत पर भी असर पड़ सकता है। इधर, राजौंद में शुक्रवार दोपहर में बारिश हुई। इधर, इस बदलाव से मौसम में ठंडक आ गई है।

कृषि वैज्ञानिक डा. रमेश वर्मा ने कहा कि इस समय फसल लगभग पक रही है। इस समय तेज बारिश हुई तो धान का दाना दागदार होगा। जो पूरी तरह से पक चुकी है, उसमें बारिश में दाना नीचे झड़ सकता है। ऐसे में इस समय होने वाली बारिश का परंपरागत बासमति को छोड़कर शेष धान की सभी किस्मों के लिए नुकसानदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed