{"_id":"59c2be4e4f1c1b2e688b5b8c","slug":"41505934926-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएस स्कूल में ब्लू व्हेल के कई चरणों से वाकिफ मिले 12 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएस स्कूल में ब्लू व्हेल के कई चरणों से वाकिफ मिले 12 विद्यार्थी
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएस स्कूल में ब्लू व्हेल के कई चरणों से वाकिफ मिले 12 विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रहे ब्लू व्हेल गेम को लेकर अमर उजाला अभियान का असर अब दिखने लगा है। इस जागरूक हुए कई बच्चों का कहना था कि, उन्हेें खेल की जानकारी थी, मगर वे इसे कभी नहीं खेलेंगे। बुुधवार को अध्यापकों की इस गेम को लेकर दी गई राय को ‘ये खेलोगे तो बनोगे जैविक कचरा’ शीर्षक से प्रकाशित किए जाने के बाद एसएस बाल सदन स्कूल की प्रबंधन समिति की ओर से बच्चों से इस गेम के बारे में जानकारी हासिल की गई तो पता चला कि 12 बच्चों को इस खेल के बारे में जानकारी है। 12 में तीन विद्यार्थी ऐसे मिले जिन्हें ब्लू व्हेल गेम के दो टास्क के बारे में पूरी जानकारी थी। जिस पर उन्हें और उनके अभिभावकों को समझाया गया।
बचने की देंगे सलाह
स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य हिमांशु गर्ग ने बताया कि जिन बच्चों को ब्लू व्हेल के बारे में जानकारी थी, उनसे पता चला है कि यह गेम अब स्मार्टफोन नहीं बल्कि ऐसे फोन में इंस्टाल होता है जो अधिक कीमत के होते है जो आईएसओ सिस्टम से लैस होते हैं। इन बच्चों ने बताया कि वे गेम के बारे में जानकारी जरूर रखते हैं, लेकिन खेलते नहीं। आगे से वे मोबाइल और कंप्यूटर पर दूसरे खतरनाक खेल भी नहीं खलेंगे। साथ ही इससे बचने के लिए दूसरों को भी सलाह देंगे।
पूरे स्कूल में चलाया टैटू चेकअप अभियान
स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य हिमांशु गर्ग ने बताया कि जब स्कूल के विद्यार्थियों को गेम के बारे में जानकारी होने की बात सामने आई तो स्कूल के अध्यापकों ने सभी कक्षाओं में टैटू चेकअप अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन की ओर से यह जानने की कोशिश की गई कि किसी भी विद्यार्थी द्वारा अपने हाथ पर टैटू तो नहीं बनवाया गया। इसके लिए सभी अध्यापकों को विशेष रूप सो आगाह किया गया है कि वे बच्चों की ऐसी गतिविधि पर पूरी नजर बनाए रखें।
विज्ञापन
स्कूल में चस्पा किया डोंट प्ले ब्लू व्हेल गेम......अमर उजाला का पोस्टर
स्कूल प्रंबधन द्वारा अमर उजाला के अभियान के तहत अब जागरूकता अभियान भी शुरू कर दिया है। इसके तहत स्कूल में डोंट प्ले ब्लू व्हेल गेम......अमर उजाला का पोस्टर नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया गया है। इसके अलावा सभी बच्चों को स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों को भावनात्मक तरीके से समझाया गया है। जिस पर बच्चों ने स्कूल को आश्वासन देते हुए कहा कि वे ऐसा जानलेवा गेम कतई नहीं खेंलेंगे।