{"_id":"61d209ef74f0922d436fa22f","slug":"400-divyangs-examined-in-artificial-limb-measurement-camp-for-divyang-kaithal-news-knl947988116","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग माप शिविर में 400 दिव्यांगों की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग माप शिविर में 400 दिव्यांगों की जांच की
विज्ञापन
400 Divyangs examined in artificial limb measurement camp for Divyang
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। नारायण सेवा संस्थान उदयपुर शाखा कैथल की ओर से हनुमान वाटिका में निशुल्क दिव्यांग जांच, ऑपरेशन चयन एवं कृत्रिम अंग माप शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 400 दिव्यांगों की जांच की गई। इसमें आरकेएसडी महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं प्रसिद्ध समाजसेवी प्रो. एलएम बिंदलिश मुख्य अतिथि के रूप में व सर्कल तहसीलदार अनिल बिढ़ान ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत की।
कैंप का शुभारंभ करते हुए प्रो. एलएम बिंदलिश ने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है। हमें जरूरतमंद दिव्यांगजनों की हर संभव सहायता करके उन्हें स्वावलंबी बनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना चाहिए, ताकि यह दिव्यांग बंधु भी सशक्त होकर देश एवं समाज की सेवा में योगदान दे सकें। विशिष्ट अतिथि अनिल बिढान ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा करना ही प्रभु की सच्ची सेवा है, इसलिए हमें जब भी अवसर मिले, गरीब व असहाय दिव्यांग जनों की निस्वार्थ भाव से सेवा करनी चाहिए। आयोजन में समाजसेवी गोपाल गर्ग, डॉ. डीपी गुप्ता, हरीश गर्ग, देवेंद्र पंवार, संजीव, अमित, आरडी चावला, ललित, विजय गोयल, राजेश गोयल, सुनील जिंदल, राम प्रताप गुप्ता, रमेश खुरानिया, लहना सिंह, संजय गोयल ने अतिथि के रूप में शिरकत की और अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन शाखा सचिव डॉ. अनिल जिंदल ने किया। शहर की विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने इस आयोजन में बढ़ चढ़कर मानव हित में भाग लिया। इनमें मुख्यत: इनरव्हील क्लब कैथल, इनरव्हील कैथल शाइनिंग स्टार, श्री नर नारायण सेवा समिति कैथल, मानव मित्र मंडल नरवाना व न्यू थिंकर ग्रुप असंध ने सहयोग दिया।
शाखा कैथल के संयोजक डॉ. विवेक गर्ग ने संस्थान की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। शाखा कैथल द्वारा यह तीसरा विशाल शिविर लगाया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस शिविर में उदयपुर से आए चिकित्सकों व विशेषज्ञों की टीम द्वारा शिविर में आए लगभग 400 दिव्यांग जनों की जांच व कृत्रिम अंग प्रदान किए जाने हैं। संरक्षक सतपाल मंगला ने आए हुए सभी मेहमानों व दिव्यांग जनों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर कैथल के सदस्य अशोक गर्ग, अशोक मंगला, सुरेश मित्तल, राजेश गुप्ता, डॉ राजेश गर्ग, डॉ दिनेश अग्रवाल, डॉ नीतू गर्ग व कमल गुप्ता मौजूद रहे।