फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   40 buses run for police exam

पुलिस परीक्षा के लिए चलाई 40 बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
40 buses run for police exam
कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा लेकर रोडवेज की ओर से दूसरे दिन अलग-अलग रूटों पर 40 विशेष बसें चलाई गई। कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर व पंचकूला रूटों पर सुबह से शाम तक भीड़ उमड़ी रही। कैथल से सुबह चार बजकर दस मिनट पर गुरुग्राम के लिए बसें रवाना हुई। वहीं कुरुक्षेत्र व यमुनानगर के लिए भी स्पेशल बसें भेजी गई। इसके अलावा जरूरत के हिसाब से सभी रूटों पर बसों का संचालन किया गया। डिपो को जहां रोजाना 9-10 लाख रुपये की आमदनी होती थीं। अब परीक्षा के दिनों में बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। इससे डिपो में 13-14 लाख की आमदनी हो रही है।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण सुबह चार बजे से ही बस अड्डे पर सोमवार को युवाओं और उनके परिजनों की भीड़ उमड़ी रही। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज विभाग की ओर से कैथल से यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व करनाल और पंचकूला के लिए 40 विशेष बसें चलाई गई। इस दौरान कैथल डिपो के ड्यूटी सेक्शन सहित सभी चालक-परिचालकों की छुट्टियां रद्द रहीं। जो कर्मचारी छुट्टी पर थे, उन्हें वापस ड्यूटी पर बुलाया गया है। इसके अलावा बस अड्डे पर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए। इनमें इंस्पेक्टर नफे सिंह, सतबीर, रामफल, बलकार, सुशील, निरंजन की भी ड्यूटी लगाई गई। संस्थान प्रबंधक रोहताश जांगड़ा ने बताया कि कैथल रोडवेज डिपो ने परीक्षा को लेकर 40 स्पेशल बसें चलाईं। इसके साथ ही सामान्य रूटों पर भी यात्रियों की जरूरत अनुसार बसों को भेजा गया। मंगलवार को भी परीक्षार्थियों के लिए विशेष बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed