{"_id":"6297c75f38a8d647ef25df77","slug":"35-roads-will-be-pothole-free-before-rain-kaithal-news-knl1101659187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से पहले गड्ढा मुक्त होंगी 35 सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से पहले गड्ढा मुक्त होंगी 35 सड़कें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। बरसात के मौसम से पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से 35 सड़कों की हालत सुधारी जाएगी। इन सड़कों पर बने गड्ढों का भरान किया जाएगा। विभाग की तरफ से लगभग इस कार्य में 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
इस समय जिले की कई सड़कें खस्ताहाल हो चुकी हैं। इन पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इसके चलते वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी जमा होने से दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता है। इसको देखते हुए विभाग ने इन गड्ढों को भरने का कार्य शुरू किया है।
इसके तहत अभी करनाल रोड से नरड़, नरड़ से सेगा, जींद रोड से ड्योढ खेड़ी, हरसौला से पाई, देवबन से किठाना, राजौंद से किठाना, सिणध से कोयल, कैलरम से गुलियाणा, बालू से सौंगरी, गुलियाना से किठाना, कैथल से रोहेड़ियां, बड़सीकरी से बालू, कुतुबपुर से रोहेड़ियां, लांबा खेड़ी से कोलेखां वाया मटौर, बढ़सीकरी से कमालपुर, कैथल से खरकां वाया बाबालदाना-मानस रोड, कैथल से हाबड़ी सहित कई सड़कों पर गड्ढे भरने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन केसी पठानिया ने कहा कि सड़कों पर बने गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब 35 सड़कों पर विभाग की ओर से पैचवर्क करवाया जाएगा। विभाग इस कार्य में 50 लाख रुपये खर्च करेगा।