फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   345 pravasi sent to uttar pradesh

उत्तर प्रदेश के 345 प्रवासी मजदूरों को भेजा गया उनके गृह क्षेत्र में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
345 pravasi sent to uttar pradesh
कैथल। जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को उत्तर प्रदेश के 345 प्रवासी मजदूरों को बसों के माध्यम से उनके गृह क्षेत्र भेजा गया। प्रशासन द्वारा मजदूरों को शेल्टर होम में ठहरने व खाने-पीने की व्यवस्था की गई। बच्चों का ध्यान रखते हुए उन्हें दूध, बिस्किट, व चॉकलेट दी गई। डीसी सुजान सिंह ने कहा कि एसडीएम कमलप्रीत कौर, एसडीएम कलायत विवेक चौधरी, एसडीएम गुहला शशि वसुंधरा द्वारा राधा स्वामी सत्संग भवन से उत्तर प्रदेश हेतु प्रवासी मजदूरों को बसों के माध्यम से भेजा। हरियाणा रोडवेज की 12 बसों में अलीगढ़, मुरादाबाद, ईटावा व बरेली में प्रवासी मजदूरों को बैठाकर उनके गृह क्षेत्र में भेजा गया। डीसी ने कहा कि अभी तक 1806 प्रवासी मजदूरों को उनके गृह क्षेत्र में भिजवाया गया। एसडीएम कमलप्रीत कौर ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार शेल्टर होम में प्रवासी मजदूरों के लिए एक परिवार की भांति सभी सुविधाएं मुहैया करवाई गई। इस मौके पर तहसीलदार सुदेश मेहरा, धर्मवीर प्रजापति व सुखविंद्र सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed