{"_id":"6ac938e43eda97692c05e484","slug":"3398-pending-cases-heard-during-door-to-door-survey-dc-aparajita-kaithal-news-c-245-1-kht1013-156323-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर सर्वे में 3398 लंबित मामलों की हुई सुनवाई : डीसी अपराजिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर सर्वे में 3398 लंबित मामलों की हुई सुनवाई : डीसी अपराजिता
विज्ञापन
कैथल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अपराजिता ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची से संबंधित प्राप्त नोटिसों और मामलों की सुनवाई के लिए जिले में 7 अक्तूबर से 9 अक्तूबर तक विशेष शिविर लगाए गए और घर-घर सर्वे किया गया। इस दौरान कुल 3,398 लंबित मामलों की सुनवाई की गई।
उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार नोटिस व सुनवाई से संबंधित मामलों की नियमित समीक्षा की जा रही है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाएं और प्रत्येक मामले में निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी अपराजिता ने बताया कि मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और राजनीतिक दलों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के तहत प्राप्त दावों व आपत्तियों की सूचियां संबंधित राजनीतिक दलों के साथ साझा की गई हैं।
इससे मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दावों व आपत्तियों पर कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिले में अभी कुल 11,137 सुनवाई मामले लंबित हैं, जिनका निस्तारण 28 अक्तूबर तक किया जाना है। इसलिए जिन लोगों को नोटिस प्राप्त हुए हैं और जिन्होंने अभी तक अपने आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करवाए हैं, वे जल्द से जल्द अपने दस्तावेज संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को उपलब्ध करवाएं। उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची 6 नवंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।