फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   338 students participate in Know India competition

Kaithal News: भारत को जानो प्रतियोगिता में 338 विद्यार्थियों ने भाग लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
338 students participate in Know India competition
भारत को जानो प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। विज्ञ​प्ति
पूंडरी। भारत विकास परिषद, फतेहपुर-पूंडरी शाखा की ओर से भारत को जानो अखिल भारतीय लिखित परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। परीक्षा में क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा में ध्रुव पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, ब्रह्मानंद गुरुकुल, गुरुकुल पूंडरी, गुरु नानक पब्लिक स्कूल एवं सरस्वती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। परीक्षा में कुल 338 विद्यार्थियों ने भाग लिया। भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, राष्ट्रप्रेम और देश के गौरवशाली इतिहास एवं परंपराओं के प्रति जागरूकता पैदा करना है। परीक्षा का आयोजन सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। परिषद पदाधिकारियों ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी विद्यालयों के प्रबंधन एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष विनोद बंसल, सचिव रविकांत गर्ग, महिला सहभागिता प्रमुख इंदु शर्मा, जिला समन्वयक हर्ष सेठी, कोषाध्यक्ष राहुल सिडाना, संस्कार प्रमुख नरेश शर्मा, पर्यावरण संयोजक सुधीर वालिया, भावना मलिक, नवीन टाया, वनिता डलवानी, मोहित सिंगला, डॉ. कुकरेजा, एकता, प्रवीण बंसल एवं मनीष गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों में देश की संस्कृति एवं इतिहास के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने सभी विद्यालयों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगी सदस्यों का आयोजन को सफल बनाने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

भारत को जानो प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। विज्ञप्ति

भारत को जानो प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed