{"_id":"5bec6f71bdec22694f461c6a","slug":"31542221681-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल दिवस के रुप में मनाया नेहरू का जन्मदिवस
स्कूल कॉलेजों में हुए कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिलेभर में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान कई स्कूलों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई व अव्वल रहे बच्चों को सम्मानित किया।
फोटो नंबर-16
बीआरडीएम पब्लिक स्कूल में बाल दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य वरुण जैन द्वारा प्रार्थना सभा में पंडित जवाहरलाल नेहरु को श्रद्धांजलि देकर की गई। अध्यापिका रेखा ने बच्चों को बाल दिवस की महत्ता के बारे में बताया। आठवीं की मुस्कान ने भी भाषण के माध्यम से विचार रखे। सुनीता शर्मा, ज्योति मितल, रितु गर्ग, उमा अग्रवाल, डाली व उमा अग्रवाल ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
फोटो नंबर-06
कैथल। जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस पर बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। बच्चों ने जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। यह आयोजन अंजू ढुल व पूनम डीपी की देखरेख में हुआ। प्राचार्य सुदेश ढुल ने बच्चों को बाल दिवस के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सीमा, कर्मवीर कुंडू, सुरेंद्र नैन, अशोक, उषा नैन, संतोष माजरा, प्रोमिला धारीवाल व सोनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
फेंसी ड्रेस, रंग-भरो, गायन, डांस व कविताओं की हुई प्रतियोगिताएं
फोटो नंबर-10
कैथल। गायत्री स्कॉलर्स होम स्कूल में बाल दिवस पर कार्यक्रम किया। जिसमें फैंसी ड्रेस, रंग-भरो, माडलिंग, गायन, डांस व कविताएं विभिन्न प्रतियोगिताओं कराई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल वनिता गुप्ता ने किया। इस अवसर पर योगिता, पूनम, सारिका, ममता, कुसम, पूजा, जसप्रीत, रीमा ,ज्योति, सोनिया, अनिता, नीलम, साक्षी व सानिया अध्यापिकाएं मौजूद रही।
जवाहर लाल नेहरू के जीवन के बारे में बताया
फोटो नंबर-14
कैथल। इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल के प्रंागण में बाल दिवस मनाया। प्रधानाचार्य वीना अग्रवाल ने बच्चों को पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन के बारे में बताया। कार्यक्रम में कक्षा प्री-नर्सरी से केजी तक के बच्चों को पिकनिक के लिए चिल्ड्रन पार्क ले जाया गया। स्कूल प्रधान जेबी खुरानियां व प्रधानाचार्या ने बच्चों के उज्ज्वल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खेलों का आयोजन करवाया
कैथल। बाल विकास ग्लोबल स्कूल में बाल दिवस पर खेलों का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। खेल प्रतियोगिताओं में साइकिल दौड़, कुश्ती, क्रिकेट और फुटबाल के मैच करवाए गए। खेल प्रतियोगिता के साथ-2 सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र भाग लिया। वाणिज्य अध्यापक राजेश ने नेहरू की महानता पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिताओं के सभी विजेता छात्रों को अजीत चहल ने सम्मानित किया।
बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर लिखा चिल्ड्रन डे
फोटो नंबर-09
कैथल। न्युटन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने बाल सभा आयोजित कर विभिन्न विधाओं में प्रस्तुति दी। बच्चों ने देश भक्ति गीत व चुटकूले सुनाकर समांबांध दिया। विशेष आकर्षण मानव श्रृंखला से हैप्पी चिल्ड्रन डे बनाकर बाल दिवस की खुशी का संदेश दिया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक निदेशक प्रवीण प्रजापति व प्रधानाचार्या रेखा ने बच्चों को प्रत्साहित किया।
द माईलस्टोन स्कूल में बाल दिवस मनाया
फोटो नंबर-19
कैथल। द माईलस्टोन स्कूल प्रागंण में बाल दिवस मनाया। इस बाल दिवस को यादगार बनाने के लिए बच्चों को मंच पर बुलाया और उनकी प्रतिभा के अनुसार उनको पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य अतुल शर्मा ने बच्चों को सम्मानित किया गया। संचालिका सुलोचना शर्मा ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया।
पंडित नेहरू के जीवन आदर्शों को भाषण से बताया
फोटो नंबर-51
कैथल। दिल्ली पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में विशेष सभा आयोजित की गई। सभा में छात्रों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन आदर्शों को भाषण तथा कविताओं व नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत कर उनकी आर्द्या जीवन शैली से जीवन जीने की बात कही। प्रधानाचार्य रॉनी थॉमस ने बच्चों को उन्नति का आधार स्तंभ मानते हुए उज्ज्वल भारत में पंडित नेहरू के जीवन चरित्र पर आधारित महत्वपूर्ण बिंदुओं को सांझा किया। स्कूल चेयरमैन सतीश बंसल ने बच्चों की सराहना की।
बाल दिवस के उपलक्ष्य में किए बाल कार्यक्रम
फोटो नंबर-31
कैथल। एमडीएन ग्लोबल स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में बाल कार्यक्रम किया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल प्रबंधक डा. विनोद कुमार ने बच्चों को बताया कि पंडित नेहरू जी का बच्चों से काफी प्यार व स्नेह था, जिसके कारण बच्चे उन्हें चाचा नेहरू पुकारते थे। इस दौरान स्कूल कैंपस में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन भी किया गया। जिसमें स्कूल प्रधानाचार्या शैलजा गुप्ता प्राइमरी विंग से लेकर सीनियर विं तक के सभी बच्चों को विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी उपलब्धि के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया।