{"_id":"5be9c3b4bdec226985592a7d","slug":"31542046644-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पर्व: खरना व्रत रख तलाब में डुबकी लगा की पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पर्व: खरना व्रत रख तलाब में डुबकी लगा की पूजा अर्चना
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठ महापर्व : अस्ताचलगामी सूर्य को आज अर्घ्य देंगे श्रद्धालु
- खरना व्रत रख तालाब में लगाई डुबकी, शाम को पूजा अर्चना
फोटो नंबर-07 व 08
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। छठ पर्व के दूसरे दिन सोमवार को महिला व पुरुष ने खरना व्रत रखा। इसमें सारे दिन निर्जला व्रत रखकर शाम को मिट्टी के बर्तन में पकाई गई गुड़ की खीर, शुद्ध गेहूं के आटे की रोटी और अन्य पूजन सामग्री के साथ छठी मैया की पूजा कीं। इसके बाद व्रती केले के पत्ते पर प्रसाद ग्रहण किए। अब मंगलवार को व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके बाद शाम को जागरण करेंगे।
उधर, बाबा शीतलापुरी तालाब में साफ पानी भरा जा चुका है। तालाब के आस-पास लाइटें लगाई गईं हैं। मंगलवार को शाम के समय आरती की जाएगी। रात को विशाल भंडारा लगाया जाएगा और छठी मैया का जागरण करवाया जाएगा। जिले भर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस पर्व में भाग लेते हैं। समिति लगातार तीसरे साल इस त्योहार को मना रही है। इस मौके पर वनीता देवी, हेमलता, राधा, सरिता, संगीता, अंजू, चंदेश चौधरी, जय किशन, बीएन शस्त्री, सदन राय च रविंद्र शास्त्री ने पूजा में भाग लिया।