फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आंगनबाड़ी वर्करों ने सरकार के लिए भीख मांग प्रदर्शन कर एकत्रित किए 1580 रुपये, आज कराएगीं सरकार के खाते में जमा

आंगनबाड़ी वर्करों ने सरकार के लिए भीख मांग प्रदर्शन कर एकत्रित किए 1580 रुपये, आज कराएगीं सरकार के खाते में जमा

Thu, 01 Mar 2018 12:53 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्करों ने सरकार के लिए भीख मांग प्रदर्शन कर एकत्रित किए 1580 रुपये, आज कराएगीं सरकार के खाते में जमा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आंगनबाड़ी वर्करों के दोनों गुटों ने डीसी द्वारा लघु सचिवालय में लगाई गई धारा 144 को तोड़ते हुए बुधवार को भी अपने धरने को जारी रखा। एक बार तो जगमति गुट की आंगनबाड़ी वर्करों ने कुछ देर तक अपने धरने को हनुमान वाटिका में लगा दिया। लेकिन जब उन्हें यह भनक लगी की सीटू संगठन की वर्करों ने धरने को लघु सचिवालय में दिया है। तो वहां से वे लघु सचिवालय में पहुचंी और धरने को जारी रखा। इस दौरान दोनो ही गुटों की कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी कड़ी में सीटू के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय से लेकर मेन बाजार होते हुए भगत सिह चौक तक सरकार के लिए भीख मांग प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता राज्य महासचिव शंकुतला शर्मा ने की। महासचिव ने बताया कि सरकार के साथ हुई बातचीत सफल नहीं हुई। जिसमें सरकार ने उन्हें वेतन न बढ़ाने पर रुपयों की कमी बताया है। जिसके विरोध में उन्होंने सरकार के लिए भीख मांग प्रदर्शन किया है। शंकुतला ने बताया कि मांगी गई भीख में कुल 1580 रुपये एकत्रित हुए है। जिसे सरकार के खाते में डलवाया जाएगा और सरकार को बताया जाएगा कि वह केवल जनता के रुपयों को अपने खातों में डलवा सकती है। न कि अपने खाते से जनता का भला कर सकती। इस मौके पर मंच का संचालन नीतू राजौंद किया। जिला प्रधान राजबाला जाखौली ने कहा कि हम लंबें समय से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। परंतु हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें पक्के कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। जब तक सरकार उन्हें पक्के कर्मचारी का दर्जा नहीं देती तब तक आंगनबाडी़ वर्कर को 24 हजार रूपये तथा हैल्पर को 18 हजार रूपये वेतन दिया जाए। उन्होंने कहा कि जो मानदेय सरकार क ी तरफ से मिल रहा था, मानेदय लंबे समय से नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि शहरी व ग्रामीण आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शहरी आंगनबाड़ी के लिए 6 हजार रूपये तथा ग्रामीण आंगनबाड़ी के लिए 3 हजार रूपये किराया दिया जाना चाहिए। इस मौके पर सीटू सह सचिव नरेश, जरनैल सिंह, शकुंतला, राजबाला जखौली, नीतू राजौंद आदि मौजूद रहे।

जगमति की गुट की आंगनबाड़ी वर्कर आज मनाएंगी काली होली
वहीं जगमति गुट की ओर से आंगनवाड़ी वर्कर एंव हैल्पर यूनियन का धरना 17वें दिन भी लघु सचिवालय में जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता कमला दयौरा ने की। राज्य कोषाध्यक्ष संतरो प्यौदा ने बताया कि सरकार की विफल वार्ता के विरोध में एक मार्च को काली होली मनाऐंगें। उन्होंने बताया कि उनकी मांगे पूरी करने तक धरना जारी रहेगा। भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री बीरभान कौशिक ने धरने का समर्थन किया व पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। जन संघर्ष मंच हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष फूल सिंह ने भी समर्थन दिया। इस अवसर पर माया बात्ता, सुनीता भुक्कल, संतोष पीडल, राजबाला पूंडरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



आंगनबाड़ी वर्करों ने सरकार के लिए भीख मांग प्रदर्शन कर एकत्रित किए 1580 रुपये, आज कराएगीं सरकार के खाते में जमा
लघु सचिवालय में धारा 144 के बावजूद बुधवार को भी जारी रहा दोनों गुटों का धरना
फोटो नंबर-7,19, 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed