{"_id":"5a5cf7874f1c1b8f268b4a51","slug":"31516042119-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 से 30 जनवरी तक चलेगा पोलियो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 से 30 जनवरी तक चलेगा पोलियो अभियान
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28 से 30 जनवरी तक चलेगा पोलियो अभियान
कैथल। आगामी 28 से 30 जनवरी तक चलाए जाने वाले पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। डीसी सुनीता वर्मा ने कहा कि भारत वर्ष पोलियो से मुक्त घोषित किया जा चुका है, परंतु कुछ पड़ोसी देशों में पोलियों की बीमारी रहने से संक्रमण का अंदेशा बना रहता है। इस अभियान के दौरान शुन्य से 5 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को दो बूंद जिंदगी रूपी पोलियो की खुराक अवश्य पिलाई जाए। अभियान के तहत 28 जनवरी को सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक विभिन्न बूथों पर पोलियों की खुराक पिलाई जाएगी, जबकि इस दिन पोलियो की खुराक से वंचित रहने वाले बच्चों को 29 व 30 जनवरी को टीमों द्वारा घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला में 29 स्लम क्षेत्रों, 119 ईंट भट्ठों तथा 2 निर्माण स्थलों पर रहने वाले श्रमिकों के सभी बच्चों को भी पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाए।