फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ट्यूबवैल खराब होने के कारण सेक्टर 19 के 250 घरों को नहीं मिल रहा पानी

ट्यूबवैल खराब होने के कारण सेक्टर 19 के 250 घरों को नहीं मिल रहा पानी

Sun, 07 Jan 2018 11:42 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
ट्यूबवैल खराब होने के कारण सेक्टर 19 के 250 घरों को नहीं मिल रहा पानी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हुडा सेक्टर 19 के पार्ट वन में पानी का ट्यूबवैल खराब होने से यहां के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। करीब 250 घरों पर्याप्त रुप से पानी की सप्लाई नहीं मिल रही है। हुडा वासियों ने जन स्वास्थ्य विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने टयूबवैल को ठीक करवाने के लिए कई बार शिकायत दी गई है। लेकिन उसके बावजूद भी विभाग कुंभकर्णी नींद सोये है। लोगों को काफी कठिनाई हो रही है।
पानी न मिलने से परेशानी:-हुडावासी बहादुर सिंह ने कहा कि करीब एक महीने से सेक्टर 19 के पार्ट वन में स्थित टयूबवैल नंबर तीन खराब है। जिससे यहां के लोग पानी न मिलने से काफी परेशान रहते है। लोगों को काफी दूर से पानी लाना पड़ता है। इस समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन

250 घरों में पानी की सप्लाई ठप:-मास्टर लख्मी चंद ने कहा कि ट्यूबवैल के खराब होने के कारण कॉलोनी के 250 घरों में पानी की सप्लाई ठप हो चुकी है। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार बार शिकायत देने के बावजूद नहीं हुई कारवाई:-हुडावासी ईश्वर सिह ने कहा कि पानी की सप्लाई बंद होने की सूचना जन स्वास्थ्य विभाग को कई बार की गई है। यहां के लोग पानी न मिलने से काफी परेशान है। शिकायत के बावजूद भी इसका कोई समाधान नहीं किया गया है।
महिलाएं है परेशान:-जगदीश ने कहा कि पानी की सप्लाई बंद होने से सबसे अधिक परेशानी यहां की महिलाओं को हुई है। पानी के बिना कई घरेलू कार्य अधूरे रह जाते है। इसलिए विभाग को चाहिए कि व टयूबवैल को जल्द ठीक करवा हुडावासियों की समस्या का समाधान करे।

समस्या संज्ञान में जल्द होगा समाधान:-जन स्वास्थ्य विभाग के एसई एके पाहवा ने कहा कि टयूबवैल खराब होने की समस्या उनके संज्ञान में आ गई है। इसका जल्द ही समाधान किया जाएगा।

ट्यूबवेल खराब होने के कारण सेक्टर 19 के 250 घरों को नहीं मिल रहा पानी
हुडा वासियों ने जताया रोष, बोले कई बार शिकायत के बाद नहीं हुआ कोई समाधान तीन महीने से बदं है टयूबवैल से पानी आना
फोटो नंबर-1 से 5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed