{"_id":"5a0352854f1c1b6d548bbaad","slug":"31510167173-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी का एक साल पूरा होने पर आयोजित हुआ कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी का एक साल पूरा होने पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी ऐतिहासिक फैसला, कालेधन पर लगा अंकुश
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नोटबंदी की वर्षगांठ पर बुधवार को ब्राह्मण धर्मशाला में बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य वक्ता भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष हजवाना पहुंचे। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आज के दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का फैसला किया था उससे देश की जनता बेहद खुश है, केवल कांग्रेसी परेशान नजर आ रहे हैं। नोटबंदी भ्रष्टाचार के खिलाफ एक ऐतिहासिक कदम था। हजवाना ने कहा कि नोटबंदी के फैसले से जहां भ्रष्टाचार और काले धन पर अंकुश लगा है, वहीं इस फैसले से आतंकवाद व उग्रवाद को जड़ से समाप्त करने का बहुत बड़ा अवसर प्राप्त हुआ है। नोटबंदी के बाद कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाएं एक चौथाई रह गईं हैं। वहीं नक्सलवाद और वामपंथी उग्रवाद की घटनाओं में भी कमी आई है। इस दौरान साढ़े 7 लाख जाली नोट पकड़े गए हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है। इस फैसले से देश के इतिहास में सबसे ज्यादा काले धन का पर्दाफाश हुआ है। रियल एस्टेट क्षेत्र में कीमतों में काफी गिरावट आई है, सस्ता लोन और घर की कीमतों में भी कमी आई है। कार्यक्रम में भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक बनारसी दास, सुरेश गर्ग नौच ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के संयोजक विजय शर्मा सहित संजय भारद्वाज, महेश पारचा, सुरेश संध, सुरेश क्योड़क, सुरजीत सांघण, कृष्ण ढुल, धीरेंद्र क्योड़क, मोहित राठी, नरेश मित्तल, श्याम लाल कल्याण आदि मौजूद रहे।