फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   लगातार सातवीं बार खुरानियां कैथल राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान

लगातार सातवीं बार खुरानियां कैथल राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान

Thu, 21 Sep 2017 12:49 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
लगातार सातवीं बार खुरानियां कैथल राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान
खुरानिया कैथल राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान बने
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। राइस मिलर एसोसिएशन के अध्यक्ष मांगे राम खुरानियां को लगातार सातवीं बार सर्वसम्मति से एसोसिएशन का प्रधान चुन लिया गया है। राइस मिलर्स की बैठक बुधवार को महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में हुई। जिसमें एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सर्वप्रथम बैठक में प्रधान मांगे राम खुरानिया ने एसोसिएशन का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर अपने पद से त्यागपत्र दिया। इसके पश्चात एसोसिएशन का नया प्रधान चुनने के लिए कार्यवाहक प्रधान नरेंद्र जिप्पी शोरेवाला को नियुक्त किया गया। बैठक में बाबू राम मित्तल और महावीर सिंगला ने खुरानिया को फिर से प्रधान बनाने के लिए प्रस्ताव रखा। दूसरे प्रस्तावक के तौर पर बाबू राम मित्तल और जोगध्यान गोयल ने इस प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया। इसके बाद बैठक में उपस्थित सभी राइस मिलर्स ने मांगे राम खुरानिया के नाम पर अपनी सहमति जताई और उन्हें 7वीं बार एसोसिएशन का सर्वसम्मति से प्रधान एक वर्ष के लिए नियुक्त कर दिया गया। सर्वप्रथम मांगे राम खुरानिया ने सभी मिलर का आभार व्यक्त करते हुए अपनी प्राथमिकता के बारे में बताते हुए कहा कि कोई भी राइस मिलर चाहे वह सरकारी या प्राइवेट खरीद करता हो, किसी को भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर आल इंडिया राइस मिलर एसोसिएशन के उपप्रधान जगदीश अग्रवाल, सुरेश गर्ग नौच, अनिल खुराना मस्ताना, रामनिवास खुरानिया, अमरजीत छाबड़ा, तरसेम गोयल, राजेश गर्ग, अरूण मिगलानी, सुशील गर्ग, रविंद्र मित्तल, प्रो. राजकुमार, बॉबी मिगलानी, अरूण मिगलानी व बंटी मिगलानी व नरेश मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed